फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Managed to be lighted by electricity Ramnagar

जुगाड़ की बिजली से रोशन हो रहा रामनगर

Mon, 22 Aug 2016 11:39 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, सासनी
ब्यूूूराे, अमर उजाला, सासनी Updated Mon, 22 Aug 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Managed to be lighted by electricity Ramnagar
electric connection - फोटो : File photo
लाल किले से प्रधानमंत्री के भाषण में जिक्र आने के बाद सुर्खियों में आए नगला फतेला से सटी ग्राम पंचायत खेड़ा फिरोजपुर के मजरा रामनगर की हकीकत भी चौंकानी वाली है। राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना में एक दशक पहले विद्युतीकरण लाइन में आज तक करंट नहीं दौड़ा।
विज्ञापन


जुगाड़ की बिजली से आज भी गांव के घर रोशन हो रहे हैं। आबादी के करीब लगे आठ नलकूप की लाइन पर कटिया कनेक्शन कर ग्रामीण बिजली का उपयोग कर रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार विद्युतीकरण की लाइन बनने से पहले गांव में करीब 150 कनेक्शन भी हैं, लेकिन यह कनेक्शन जुगाड़ से ही चल रहे हैं। ‘अमर उजाला ’ की टीम ने  गांव का दौरा किया तो हकीकत खुलकर सामने आई।
विज्ञापन


परिसीमन में रामनगर पंचायत खत्म
नए परिसीमन में रामनगर के ग्राम पंचायत का दर्जा समाप्त कर खेड़ा फिरोजपुर में समायोजित कर दिया गया। इस गांव में करीब 170 परिवार हैं। करीब 608 मतदाता हैं। ब्राह्मण, जाट, जाटव, नाई, धीवर, कोरी और खटिक आदि जातियों की आबादी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 साल पहले लगे थे सात पोल
25 साल पहले गांव में सात पोल लगे थे, जिन पर आज तक तार नहीं खींचे गए। एक दशक पहले राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना में 17 पोल लगाए गए। एचटी लाइन के साथ ट्रांसफार्मर भी लगा, लेकिन एक दशक बाद भी इस लाइन में करंट नहीं दौड़ा है।


सासनी के गांव रामनगर में विद्युतीकरण के बाद भी बिजली न आने का मामला उनके संज्ञान में नहीं  है। वह इसकी जांच कराएंगे। हां इतना जरूर है कि पहले मानक कुछ और थे, और अब कुछ और हैं। पहले नलकूप लाइनों से ही बल्ब ट्यूलाइट जला सकते थे, लेकिन अब नलकूप और घरेलू कनेक्शन की लाइन अलग हो गई हैं।            - महेश कुमार, एक्सईएन, तृतीय खंड
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed