फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   man death in accident, complaint registerd

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 26 Feb 2020 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
man death in accident, complaint registerd
बिलारा में सड़क दुर्घटना में मृत हुए युवक का फाइल फोटो - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

गांव बिलारा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मंगलवार की रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सादाबाद क्षेत्र के गांव बिलारा निवासी मोतीराम पुत्र महावीर सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि उसके चचेरे भाई का लड़का राजेश कुमार पुत्र स्व. बलवीर सिंह खेतों में आलू लादने का कार्य करता था। रोजाना की तरह वह 22 फरवरी को अन्य मजदूरों के साथ आलू लादने के लिए गया था। 22 और 23 फरवरी की रात उन्हें गांव के लोगों ने सूचना दी कि राजेश कुमार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारा के सामने अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दिए जाने की वजह से घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा है, खबर सुननकर वह मौके पर पहुंचे और घायल राजेश को आगरा उपचार के लिए ले गए, वहां से राजेश को दिल्ली के लिए रैफर कर दिया गया। 23 फरवरी को राजेश को सफदरगंज हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 25 फरवरी की शाम को राजेश की मौत हो गई। इस मामले में अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गदाई के निकट भिड़ी बाइकें, एक की हालत गंभीर
मुरसान क्षेत्र के गांव गदाई के निकट दो बाइकों में भिंडत हो गई। इस सड़क दुर्घटना में बाइक सवार जगनी पुत्र रामस्वरूप निवासी गदाई मुरसान, उम्र करीब 45 साल गंभीर रूप से घायल हो गए। इनके सिर में गंभीर चोट आई। इन्हें उपचार के लिए सादाबाद सीएचसी लाया गया, जहां से इन्हें रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed