{"_id":"5fe8d9b88ebc3e3f755e016f","slug":"man-arrest-in-railway-ticket-fraud-hathras-news-ali2522245123","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट की कालाबाजारी में सासनी का युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट की कालाबाजारी में सासनी का युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले में जन सुविधा केंद्र की आड़ में फर्जी टिकटों का खेल चल रहा है। इसकी भनक रेलवे प्रशासन को लग गई है। इसी के तहत रविवार को हाथरस जंक्शन आरपीएफ ने एक युवक को चार टिकटों के अलाव लैपटॉप प्रिंटर आदि सामान के साथ दबोचा है। आरपीएफ द्वारा उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में मथुरा कासगंज ट्रैक पर पैसेंजर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद है। लोगों को राहत देने के लिए रेलवे द्वारा लंबे रूट पर ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी के साथ रेलवे में फर्जी टिकट के जरिए सेंध लगाने वालों ने अपनी दुकानें फिर से सजा ली हैं।
आरपीएफ के प्रभारी हरकेश मीणा को सूचना मिली कि सासनी में एक व्यक्ति जन सुविधा केंद्र पर अपनी पर्सनल आइडी से टिकटों को बेच रहा है। इसी सूचना के आधार पर आरपीएफ ने सासनी विद्यानगर स्थित जन सुविधा केंद्र से प्रशांत सिंह पुत्र अजीत सिंह को एक पुरानी व तीन नई टिकटों के अलावा एक लैपटॉप प्रिंटर आदि सामान के साथ दबोच लिया। इस मामले में आरपीएफ प्रभारी हरकेश मीणा का कहना है कि एक व्यक्ति को टिकटों की कालाबाजारी में दबोचा गया है।