फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Make sure witnesses testify in lawsuits

Hathras News: मुकदमों में गवाहों की गवाही कराना सुनिश्चित करें

Mon, 28 Aug 2023 12:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 28 Aug 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Make sure witnesses testify in lawsuits
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बैठक लेते डीआईजी।स्रोत : पुलिस विभाग - फोटो : samvad
पुलिस उप महानिरीक्षक शलभ माथुर ने रविवार को पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।एसपी ने चिन्हित अभियोगों में नोडल अधिकारी व संबंधित क्षेत्राधिकारी को न्यायालय से समन्वय स्थापित करते हुए शीघ्र विचारण व सुनवाई की तिथि जल्द नियत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




उन्होंने चिन्हित अभियोगों में गवाहों की सूची नोडल अधिकारी द्वारा स्वयं तैयार करने व नियत तिथि पर गवाहों को न्यायालय में उपस्थित कराने के निर्देश दिए। हत्या, लूट, दुष्कर्म, पॉक्सो व अन्य महिला संबंधी अपराध व अन्य गंभीर अपराधों के अभियोगों में आरोप तय कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन अभियोगों में पुलिस कर्मी गवाह हैं, उनमें संबंधित जनपद प्रभारियों से संपर्क कर समय से गवाही के लिए उपस्थित किया जाए।
विज्ञापन




न्यायालय में उपस्थित होने वाले प्रत्येक गवाह की गवाही निर्धारित तिथि पर कराई जाए। ऑपरेशन दृष्टि के तहत व्यापारियों व संभ्रांत व्यक्तियों से वार्ता कर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए जागरूक करें। पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर सुरेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी सादाबाद गोपाल सिंह, मॉनिटरिंग सेल के प्रभारी, यूपी 112 के प्रभारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed