फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Maintain harmony between officers and public representatives: Chairman

अफसर-जनप्रतिनिधियों से बनाएं सामंजस्य : सभापति

Fri, 21 Mar 2025 12:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 21 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Maintain harmony between officers and public representatives: Chairman
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की नियम पुनरीक्षण समिति के सभापति धर्मेंद्र कुमार भारद्वाज ने कलक्ट्रेट सभागार में जनपद हाथरस एवं कासगंज के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अफसरों से कहा कि जनप्रतिनिधियों से सामंजस्य बनाएं।
विज्ञापन

सभापति ने पूछा कि पिछले तीन वर्षों में विधान परिषद के कितने अल्पसुचित, तारांकित और अतारांकित पत्रों के उत्तर भेजे गए। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की कितनी याचिकाएं प्राप्त हुईं और उसके सम्बन्ध में अब तक क्या कार्यवाही की गई। पिछले तीन वर्षों में कितने विधायकों के पत्रों का उत्तर नहीं भेजे गए। सभापति ने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं का शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने का काम करें, ताकि जनता के बीच में शासन एवं प्रशासन के कार्य प्रणाली को लेकर सकारात्मक संदेश जाता रहे।
विज्ञापन

जनपद कासगंज की समीक्षा करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कासगंज को मॉडल स्कूल बनवाने और स्मार्ट क्लास की व्यवस्था सुनिश्चित करने और मान्यता संबंधी मामलों में पारदर्शितापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक कासगंज को जर्जर विद्यालयों का जीर्णोद्धार गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिए। बैठक में एमएलसी डाॅ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, सदस्य किरणपाल कश्यप, विच्छेलाल राम, विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार, जिलाध्यक्ष श्याम सिंह के अलावा दोनों जिलों के एडीएम, सीडीओ व अन्य अफसर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed