{"_id":"5d2e15c48ebc3e6cd666d21b","slug":"maharaati-hanuman-chalisa-s-lesson-even-without-permission-sikandhra-rahu-news-ali208503247","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुमति न मिलने पर भी हुई महाआरती, हनुमान चालीसा का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुमति न मिलने पर भी हुई महाआरती, हनुमान चालीसा का पाठ
विज्ञापन

भाजपाइयों ने सोशल मीडिया पर किया था आयोजन का ऐलान
प्रशासन ने लाख कोशिश के बावजूद नहीं दी थी इसकी अनुमति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सिकंदराराऊ। तयशुदा कार्यक्रम के तहत नगर के भाजपा नेता कृष्णा यादव ने अपने साथियों के साथ नगर के बड़ा बाजार स्थित हनुमान मंदिर पर शाम को महाआरती की और हनुमान चालीसा का पाठ किया। प्रशासन इस मामले को लेकर कई दिनों से सतर्क था। प्रशासन ने इस आयोजन की अनुमति देने से भी इंकार कर दिया था, फिर भी इन भाजपाइयों ने बिना लाउडस्पीकर के ही यह कार्यक्रम किया।
बता दें पिछले दिनों भाजपाइयों ने सोशल मीडिया पर नगर के बड़ा बाजार स्थित हनुमान मंदिर पर मंगलवार को महाआरती एवं हनुमान चालीसा पाठ करने का ऐलान किया था। इससे पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई थी। आयोजकों को कोतवाली पर बुलाकर वार्ता की गई। एसडीएम रामजी मिश्र और सीओ डॉ. राजीव कुमार ने आयोजकों से स्पष्ट कह दिया कि ऐसा कोई आयोजन पहले कभी नहीं हुआ है। लिहाजा किसी नए आयोजन की अनुमति नहीं दी जा सकती।
बिना अनुमति के लाउडस्पीकर नहीं बजाया जाएगा। इसके बाद प्रशासन ने पुलिस रिपोर्ट के आधार पर आयोजन की अनुमति देने से इंकार कर दिया। मंगलवार को पूरे दिन आयोजक पुलिस प्रशासन की अनुमति के लिए चक्कर लगाते रहे, लेकिन अनुमति नहीं मिल पाई, फिर भी शाम चार बजे से मंदिर पर युवक एकत्रित होते रहे। सभी को चंदन का तिलक लगाया गया।
विज्ञापन
तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार बड़ी संख्या में युवकों ने शाम पांच बजे से हनुमान चालीसा का पाठ किया। उसके बाद आरती की। मंदिर पर पुलिस नजर नहीं आई, अलबत्ता बस स्टैंड और बाजार के अन्य हिस्सों में नजर आई। कोतवाल डीके सिसौदिया का कहना था कार्यक्रम में लाउडस्पीकर नहीं बजा। जगह-जगह मंदिरों में हनुमान चालीसा और आरती होती हैं। यहां भी सामान्य रूप से धार्मिक आयोजन हुआ।
प्रमुख रूप से कृष्णा यादव प्रमुख आयोजक, अमन गुप्ता, मनोज यादव, नीरज वैश्य, उपेंद्र वार्ष्णेय नगर भाजपा अध्यक्ष, विजय भारत कुलश्रेष्ठ, विपिन लाल, प्रभाकर राठी, निर्मलदास वाल्मीकि, राज वार्ष्णेय, विवेकशील राघव, समरजीत यादव, गौरव सिसौदिया, दिलीप ठाकुर, अतुल चौहान, विजयप्रताप, आशू राघव, अभिषेक वार्ष्णेय, नितिन यादव, अंकुश यादव, यश शर्मा, अखिल वार्ष्णेय, धर्मेंद्र टाइगर, पिंटू यादव, मुकुल गुप्ता, मनोज पुंढीर, राहुल यादव, निशांत पंडित, कमलेश शर्मा, शशिवाला वार्ष्णेय, पंकज आदि थे।