{"_id":"67c761ea008e1526dd0c234d","slug":"magic-broke-the-railway-gate-the-route-was-blocked-for-four-hours-hathras-news-c-64-1-sali1007-101379-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मैजिक ने तोड़ा रेल फाटक, चार घंटे बाधित रहा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मैजिक ने तोड़ा रेल फाटक, चार घंटे बाधित रहा मार्ग
Wed, 05 Mar 2025 01:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
मुरसान में क्षतिग्रस्त रेलवे फाटक को बदलते रेलवे कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Samvad
कस्बा मुरसान के सब्जी मंडी के निकट रेलवे के फाटक को मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे एक मैजिक वाहन ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। रेलवे कर्मचारी ने मैजिक वाहन के चालक को पकड़ लिया और मुरसान रेलवे स्टेशन पर ले गए। इस दौरान करीब चार घंटे तक इस फाटक पर आवागमन बाधित रहा।
गेटमैन ने रेलवे के अधिकारियों को बताया कि सुबह करीब आठ बजे मथुरा-बरेली मार्ग से मैजिक गाड़ी का चालक तेज रफ्तार से गाड़ी चलाकर सब्जी मंडी की ओर जा रहा था। इसकी टक्कर से फाटक टूट गया। गाड़ी चालक ने गेटमैन पर लापरवाही से फाटक को बंद करने का आरोप लगाया। दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने चालक को गाड़ी सहित हिरासत में ले लिया
इधर, फाटक टूटने से सब्जी मंडी मार्ग करीब चार घंटे तक बंद रहा, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। इस रास्ते से निकलने वाले वाहनों को दूसरे रास्ते से होकर निकाला गया है। रेलवे कर्मचारियों ने सपोर्ट फाटक को बंद कर क्षतिग्रस्त रेलवे फाटक को दुरुस्त करने का काम किया।