फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   maa bhadrkali temple gate close remain

नहीं खुला मां भद्रकाली का कपाट

Tue, 09 Jun 2020 12:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
maa bhadrkali temple gate close remain
मां भद्रकाली मंदिर का गेट बंद होने पर बाहर से पूजा करते श्रद्धालु। - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

कोरोना बीमारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मां भद्रकाली शक्ति पीठ कमेटी ने रविवार की देर रात सर्वसम्मति से फैसला लेते हुए श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट फिर से बंद कर दिए। इस फैसले के बाद एक बार से भक्त मां भद्रकाली का दर्शन नहीं कर पाए।

गौरतलब है कि अनलॉक-1 में आठ जून से धार्मिक स्थलों को खोलने का सरकारी आदेश जारी था। इसको देखते हुए रविवार की देर शाम कोतवाली पर एक बैठक भी संपन्न हुई थी। इसमें कोतवाल सत्य प्रकाश ने मंदिर खोलने एवं वहां पर सामाजिक दूरी बनाए रखने की सभी जिम्मेदारी मंदिर कमेटी को दी थी। पुलिस भी उनकी मदद के लिए तैयार थी। कस्बे के मां कादिरावाली मंदिर कमेटी ने मंदिर खोले जाने की बात पहले ही कह दिया था। इसके बाद मां भद्रकाली मंदिर कमेटी की देर रात तक बैठक होती रही। अंत में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मां भद्रकाली मंदिर के कपाट नहीं खोलने का निर्णय लिया और उसे सर्वसम्मति से पास कर दिया। इस संबंध में मंदिर कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ला उर्फ राजू दादा ने बताया कि हम सभी के लिए इंसान की जिंदगी पहले है पूजा अर्चना बाद में। हम लोग मां के मंदिर पर आने वालों को रोक नहीं पाते इस कारण अगले आदेशों तक मुख्य दार बंद रहेगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed