फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Lung infection patients increase in cold weather

Hathras News: ठंड के मौसम में बढ़े फेफड़ों में संक्रमण के मरीज

Thu, 09 Jan 2025 02:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 09 Jan 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Lung infection patients increase in cold weather
ठंड के मौसम में फेफड़ों में संक्रमण के मरीज बढ़ रहे हैं। मरीजों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुजुर्गों व बच्चों में यह परेशानी अधिक हो रही है।
विज्ञापन


बढ़ती ठंड लोगों की सेहत पर भी भारी पड़ रही है। इस मौसम में लोग फेफड़ों के संक्रमण के शिकार हो रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों व बुजुर्गों को हो रही है। लोगों को फेफड़ों में जकड़न, खांसी और जुकाम की शिकायत हो रही है। बैक्टीरियल संक्रमण के कारण सूजन की स्थिति आ रही है। जिला अस्पताल में इस तरह की समस्याओं से पीड़ित करीब 200 मरीज रोजाना उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सक इन मरीजों को दवा के साथ ठंड से बचाव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


-

बचाव के उपाय-

- साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

- सुबह-शाम ठंड से बाहर निकलने से बचें।

- गुनगुना पानी पीएं।

- मौसमी फलों व सब्जियों का सेवन करें।

- बच्चों को ठंडे फर्श पर न खेलने दें।

-

वर्जन-

ठंड के मौसम में फेफड़ों में संक्रमण के मरीज बढ़ गए हैं। फेफड़े संबंधी बीमारियों से पीड़ित 200 मरीज रोजाना जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। हमारा प्रयास है कि मरीजों को अस्पताल में समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस, जिला अस्पताल हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed