{"_id":"69d028f414b5f17e71069d12","slug":"lucknow-intercity-passes-through-hathras-city-no-stopover-hathras-news-c-56-1-hts1003-146701-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हाथरस सिटी से गुजर रही लखनऊ इंटरसिटी, ठहराव नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हाथरस सिटी से गुजर रही लखनऊ इंटरसिटी, ठहराव नहीं
Sat, 04 Apr 2026 02:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे द्वारा आगरा फोर्ट से लखनऊ के बीच संचालित 12179/80 इंटरसिटी एक्सप्रेस का मार्ग अस्थायी रूप से परिवर्तित किए जाने के बाद यह ट्रेन हाथरस सिटी स्टेशन होकर तो गुजर रही है, लेकिन इसको यहां ठहराव नहीं दिया गया है। इससे स्थानीय यात्रियों में नाराजगी देखने को मिल रही है।
यह मार्ग परिवर्तन करीब एक माह के लिए किया गया है। इस दौरान ट्रेन को मथुरा और कासगंज स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है, लेकिन हाथरस सिटी स्टेशन को नजरअंदाज किया गया है। यदि इस इंटरसिटी ट्रेन का ठहराव हाथरस में भी होता तो यहां के यात्रियों को लखनऊ के लिए एक दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा मिल जाती।
वर्तमान में मथुरा-कासगंज रेलखंड पर कोई भी नियमित एक्सप्रेस ट्रेन उपलब्ध नहीं है, जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस रेलखंड पर दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन की मांग की जा रही है। अब जब इंटरसिटी ट्रेन इस मार्ग से गुजर रही है, तो इसका ठहराव हाथरस में भी किया जाना चाहिए था।
विज्ञापन
पूर्वाेत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रेन का संचालन अस्थायी रूप से परिवर्तित मार्ग से किया जा रहा है। परिवर्तित मार्ग पर ट्रेन को ठहराव देना मुमकिन नहीं है। मथुरा व कासगंज स्टेशन पर जो ठहराव है, वह सिर्फ ऑपरेटिंग ठहराव है। एक भी ठहराव कॉमर्शियल नहीं है।