फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   lover hanged at girlfriend's house

Hathras News: प्रेमी ने प्रेमिका के घर पर लगाई फांसी

Thu, 23 Mar 2023 01:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
lover hanged at girlfriend's house
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के सिकंदराराऊ रोड स्थित एक गांव के युवक ने अपनी प्रेमिका के घर जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। यह देख प्रेमिका व उसके परिजन मौके से फरार हो गए। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन





शहर के सिकंदराराऊ रोड स्थित एक गांव के युवक का एक महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। बुधवार की दोपहर करीब चार बजे प्रेमिका ने युवक को अपने घर पर बुलाया। जहां पर किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इससे गुस्साए युवक ने प्रेमिका के घर में फांसी लगा ली। यह देख प्रेमिका व उसके परिवार के लोग मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन





युवक के फांसी लगाने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो वे मौके पर पहुंच गए। युवक को बेहोशी की हालत में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इस बात की सूचना मिलने पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने युवक के परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली। इधर, युवक की हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed