{"_id":"64a2ee255689f1725306f543","slug":"lover-couple-came-from-mathura-caught-and-beaten-in-mursan-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बाबा ने नातिन को युवक संग देखा बाइक पर, पकड़ा और दोनों को पीट दिया, आई पुलिस, फिर हुआ कुछ ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बाबा ने नातिन को युवक संग देखा बाइक पर, पकड़ा और दोनों को पीट दिया, आई पुलिस, फिर हुआ कुछ ऐसा
Mon, 03 Jul 2023 09:20 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 03 Jul 2023 09:20 PM IST
सार
पुलिस प्रेमी प्रेमिका को थाने ले आई। दोनों के परिजनों को थाने बुलाया गया, लेकिन युवती ने परिजनों के साथ जाने से मना कर दिया और प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई, लेकिन युवक के परिजनों ने युवती को ले जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
प्रेमी प्रेमीका प्रतीकात्मक
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा से लापता युवक युवक और युवती को रविवार की रात को मुरसान कस्बे में युवती के बाबा ने देख लिया। बाबा ने शोर मचाकर दोनों को पकड़ लिया और दोनों को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
हंगामा होते देख मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी आ गई। पुलिस दोनों को थाने ले आई। दोनों के परिजनों को थाने बुलाया गया, लेकिन युवती ने परिजनों के साथ जाने से मना कर दिया और प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई, लेकिन युवक के परिजनों ने युवती को ले जाने से मना कर दिया। पुलिस ने युवती को मथुरा के नारी निकेतन भेज दिया और युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
बुजुर्ग ने बताया कि यह युवक उसकी नातिन को बाइक पर ले जा रहा था। पुलिस ने युवक और युवती को पकड़कर परिवारीजनों को थाने बुला लिया। युवती प्रेमी के साथ शादी करने की जिद करने लगी, लेकिन प्रेमी के परिवारीजन उसे साथ रखने से मना करने लगे। युवती के परिजनों ने भी युवती को साथ ले जाने से इनकार कर दिया। नतीजा, पुलिस ने निर्णय होने तक युवती को नारी निकेतन भेजने का फैसला किया।
विज्ञापन