{"_id":"5d0b91628ebc3e5f5813cdf4","slug":"looted-with-man-hathras-news-ali2062924111","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी में बिठाने के नाम पर युवक को लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी में बिठाने के नाम पर युवक को लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के बाईपास रोड रुहेरी तिराहा के निकट कार सवारों ने एक युवक को लिफ्ट देकर उससे लूटपाट की। इस मामले में युवक व उसके परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है।
जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के नानऊ के निकट स्थित गांव बड़ा धुबिया निवासी ओमवीर का बेटा आशीष अपने चाचा के पास राजकोट से शादी में हाथरस आया था। यहां से वह रुहेरी तिराहा पर अलीगढ़ जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच वहां पर एक कार आकर रुकी, जिसमें आशीष कार सवारों के कहने पर बैठ गया। आशीष का आरोप है कि कार सवार चंद कदमों की दूरी पर ही उससे बैग व मोबाइल छीन कर उसे कार से नीचे डाल कर भाग गए। उसने बताया कि उसके बैग में 20 हजार रुपए रखे हुए थे। इस पूरे मामले को लेकर युवक व उसके माता पिता कोतवाली हाथरस गेट पहुंचे और अपनी शिकायत की। एसएचओ जितेंद्र सिंह दीखित ने बताया कि युवक द्वारा जो बातें बताई जा रही हैं, उनसे पूरा मामला संदिग्ध लग रहा है, फिर भी इस प्रकरण में जांच कराई जा रही है।