फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   lohari

अंगने में जली लोहड़ी गिद्दा-भांगड़ा की धूम

Wed, 13 Jan 2016 11:54 PM IST
hathras
hathras Updated Wed, 13 Jan 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
lohari
हाथरस  (ब्यूरो)। लोहड़ी की पावन अगिभन के समक्ष अनेक संस्कृतियां गले मिल रहीं थीं। कहीं गायत्री मंत्र की गूंज थी तो कहीं ओम जय जगदीश हरे के पावन स्वर गूंज रहे थे। ढोल नगाड़ाें की थाप पर पांव थिरकने लगे। भांगड़ा गिद्दा का धमाल भी खूब मचा। सब एक दूसरे नूं लोहड़ी की लख लख बधाइयां दे रहे थे। बुधवार की रात लोहड़ी की धूम मची रही।
विज्ञापन

शाम 7 बजे बाद से घरों में लोहड़ी का जलना शुरू हो गया। नव जोड़ों और नवजात शिशुओं वाले घरों में गजब की रौनक थी। शहर की पंजाबी बस्तियों में कहीं बेटे के जन्म तो कहीं शादी की खुशी में लोहड़ी का जशभन मनाया गया। नेहरू कॉलोनी हो या पंजाबी क्वार्टर, रामनगर कॉलोनी हो या फिर हीरालाल क्वार्टर।
विज्ञापन

इन पंजाबी बस्तियों का माहौल बुधवार की शाम को जशभन से गुलजार था। कहीं डीजे या साउंड सिस्टम के धमाकेदार संगीत पर लोग खुशी से झूमते हुए नजर आए तो कहीं ढोल नगाड़ों की धुन पर हाथ उठाकर ठुमके लगाते हुए। गीत संगीत के इस जशभन में बच्चे, महिलाएं, नौजवान, और बुजुर्ग सभी पंजाबी गीतों पर झूमते हुए नजर आए। महिलाओं ने लोहड़ी के पंजाबी गीत गाकर माहौल को और मस्त बना दिया। हर चेहरे पर लोहड़ी का उल्लास और उमंग साफ नजर आ रही थी। नवजात बच्चाें और नई शादी वाले जोड़ों की न्योछावर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई घरों में तो आस पड़ोसियों और नाते रिश्तेदारों को लोहड़ी की खुशी में दावत दी गई। यहां लजीज और जायकेदार व्यंजनों के जायके बीच लोहड़ी की बधाइयों का आदान प्रदान भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed