{"_id":"577015984f1c1b2e5879aa0f","slug":"logging-protests-burnt-effigies","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव के विरोध में प्रदर्शन, पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव के विरोध में प्रदर्शन, पुतला फूंका
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
रमनपुर वाल्मीकि बस्ती में जलभराव की समस्या को लेकर पुतला दहन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। रमनपुर वाल्मीकि बस्ती के माता रानी के मंदिर के निकट दबंगों द्वारा गंदा पानी रोकने के र्लिए इंट-पत्थर डाले जाने से जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है। गंदा पानी भूरा नगला रोड से रमनपुर वाल्मीकि बस्ती तक पहुंच गया है। घरों के सामने गंदा पानी भरने से लोगों में रोष उत्पन्न हो गया है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन और दबंगों का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे बसपा नेता राजकुमार राजू ने कहा कि जो गंदा पानी पहले पोखर में जा रहा था, उसे दबंगों ने जानबूझकर दलितों की बस्ती की तरफ काट दिया है। गंदा पानी वाल्मीकि बस्ती में भरने से लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। गंदे पानी के कारण भीषण गर्मी में बीमारी फैल सकती है। दलितों का शोषण उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नगर पालिका ने इस समस्या का जल्द ही समाधान नहीं कराया तो तीव्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में प्रशांत, सुनहरीलाल, राजपाल, बग्गा खान, सुराज, रहीम, रज्जाक, सत्यपाल पचौरी, रामबाबू, बद्रीलाल, सत्यप्रकाश, चंदन, सुरेश, डागर, तुलसी देवी, गुड़िया, राखी, हन्नो आदि शामिल थे।
-रमनपुर और नगला भूरा रोड पर जलभराव की समस्या को समाप्त करने के लिए रमनपुर पानी की टंकी के निकट सीवेज पंपिंग स्टेशन बनाया जाएगा। अलीगढ़ की टीम से स्थान का निरीक्षण करा लिया गया है। पंपिंग स्टेशन का प्रस्ताव शीघ्र ही बोर्ड में रखा जाएगा।
विज्ञापन
- वासुदेव माहौर, चेयरमैन प्रतिनिधि।