फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Locks at four schools , children missing

चार स्कूलों पर ताले, बच्चे भी नदारद

Fri, 03 Jun 2016 11:47 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। एमडीएम वितरण सुनिश्चित कराने के लिए डीएम के आदेश पर शुक्रवार को डीसी एमडीएम अरविंद शर्मा ने ब्लॉक सिकंदराराऊ के सात विद्यालयों को औचक निरीक्षण किया। उन्हें चार विद्यालयों का ताला बंद मिला, जबकि तीन विद्यालय खुले मिले। इन विद्यालयों में भी कोई विद्यार्थी एमडीएम खाने के लिए नहीं पहुंचा। उन्होंने इसकी रिपोर्ट बीएसए को सौंपते हुए इन विद्यालयों के शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन


डीसी एमडीएम अरविंद कुमार शर्मा ने बीएसए रेखा सुमन को सौंपी रिपोर्ट में कहा है कि ब्लॉक सिकंदराराऊ में सुबह साढ़े नौ बजे प्राथमिक विद्यालय जाऊ इनायतपुर, 10 बजे प्राथमिक विद्यालय भटपुरा, 10.05 बजे उच्च प्राथमिक विद्यालय भटपुरा, 10.30 बजे उच्च प्राथमिक विद्यालय जाऊ इनायतपुर के ताले बंद मिले। इन विद्यालयों के साथ-साथ उन्होंने प्राथमिक विद्यालय नगला बक्सा, प्राथमिक विद्यालय जाऊ, प्राथमिक विद्यालय नगला बक्सा का भी निरीक्षण किया। विद्यालय के ताले खुले मिले। इनके शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मी भी मौजूद थे, लेकिन इन विद्यालयों में भी एमडीएम खाने के लिए कोई बच्चा विद्यालय नहीं आया था। उन्होंने इस संबंध में बीएसए को अपनी रिपोर्ट सौंपकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया है और इन विद्यालयों के शिक्षकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed