{"_id":"657370a10ba08f27ec050ed4","slug":"lockout-on-cooperative-societies-farmers-returned-disappointed-hathras-news-c-64-1-sali1007-465-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सहकारी समितियों पर की तालाबंदी, मायूस लौटे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सहकारी समितियों पर की तालाबंदी, मायूस लौटे किसान
Sat, 09 Dec 2023 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 09 Dec 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
कस्बा मुरसान की क्षेत्रीय सहकारी समिति पर ताला बंदी करते लोग। संवाद
- फोटो : Samvad
कस्बा की दोनों क्षेत्रीय सहकारी समितियों पर शुक्रवार की दोपहर को न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस की मौजूदगी में तालाबंदी की गई। इस कारण समितियों पर खाद लेने पहुंचे किसान निराश होकर लौट गए।
क्षेत्रीय सहकारी समितियों के सचिव राजाराम दीक्षित ने बताया कि उनकी यहां तैनाती करीब 36 साल से है। इन समितियों पर किसानों को खाद व बीज वितरण किया जाता है। यह जमीन दान में मिली थी। दान में जमीन देने वाले व्यक्ति के परिवार के लोग पुलिस और न्यायालय के आदेश को लेकर आए हैं और इन्होंने पूरे परिसर में तालाबंदी कर दी है। इस कारण अब किसानों को खाद नहीं दिया जा सकता है। किसान लौट रहे हैं। यह जानकारी अधिकारियों को भी दे दी गई।
वही गांव फरसौटी निवासी संतोष शर्मा ने बताया कि उनके बाबा पंडित राम प्रसाद शर्मा ने कई वर्ष पहले इस जमीन को किसानों के हित में सहकारी समिति के लिए दिया था। काफी समय बीत जाने के बाद विभाग से इसे खाली करने के लिए कहा गया, लेकिन यह लोग जमीन को खाली नहीं कर रहे थे। इस कारण शुक्रवार को वह परिवार के लोगों के साथ सहकारी समिति पर आए हैं। न्यायालय ने भी आदेशित किया है कि इन्हें कब्जा दिया जाए। इस क्रम में वह और उनके वकील न्यायालय के आदेश सहित मुरसान पुलिस को लेकर आए हैं और अपनी जमीन पर तालाबंदी कराई है।