फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Loaded trucks jam again on Aligarh road

Hathras News: अलीगढ़ रोड पर लदे हुए ट्रकों ने फिर लगाया जाम, कांटे पर तौल के लिए खड़े रहे वाहन

Mon, 14 Aug 2023 03:37 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 14 Aug 2023 03:37 AM IST
सार

मार्ग पर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। उमस भरी गर्मी में राहगीरों को थोड़ी सी दूरी तय करने में सामान्य से अधिक समय लगा। इन वाहनों के सड़क पर खड़े रहने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी कोचिंग पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों को हुई। कोचिंग सेंटर के सामने लोडर वाहन खड़े होने से उन्हें कोचिंग आने जाने में सामान्य से अधिक समय लगा।

विज्ञापन
Loaded trucks jam again on Aligarh road
प्राईवेट कांटे पर तुलाई के दौरान बाहनों की लगी लम्बी कतार - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस के किला रेलवे स्टेशन से जाने वाली बाजरा की रैक के लिए बाजरा लेकर आए लोडर वाहनों की अलीगढ़ रोड पर इंदिरा नगर कॉलोनी के निकट स्थित कांटे के आसपास लाइन लग गई। चालकों ने सड़क के दोनों तरफ अपने वाहन खड़े कर लिए, जिससे यहां जाम की स्थिति बन गई। राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

 
मार्ग पर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। उमस भरी गर्मी में राहगीरों को थोड़ी सी दूरी तय करने में सामान्य से अधिक समय लगा। इन वाहनों के सड़क पर खड़े रहने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी कोचिंग पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों को हुई। कोचिंग सेंटर के सामने लोडर वाहन खड़े होने से उन्हें कोचिंग आने जाने में सामान्य से अधिक समय लगा। अलीगढ़ मार्ग पर सकरा रहा। इस कारण वाहनों को निकलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन

कोचिंग पढ़ने आया हूं। रोड पर लदे हुए वाहनों की कतार लगी है। यहां जाम लग गया है। काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - रूद्रांश, विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे को कोचिंग से लेने आया हूं। सड़क पर लदे हुए वाहनों की कतार लगने से जाम लग गया है। आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - जगन सिंह, राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed