{"_id":"685add3e29a7b68cf40c62b0","slug":"lizard-found-in-samosa-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: समोसे में निकली छिपकली, दुकान पर जमा हो गई भीड़, दुकानदार का आरोप-साजिश के तहत फंसाया जा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: समोसे में निकली छिपकली, दुकान पर जमा हो गई भीड़, दुकानदार का आरोप-साजिश के तहत फंसाया जा रहा
Tue, 24 Jun 2025 10:45 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 24 Jun 2025 10:45 PM IST
सार
दुकान से खरीद कर किशोर ने जैसे ही समोसा खाना चाहा, वह अचंभित रह गया। समोसे में मरी हुई छिपकली पड़ी थी। किशोर ने समोसे में छिपकली दिखने पर हंगामा शुरू कर दिया। दुकानदान का आरोप है कि उसे साजिशन फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
समोसे में छिपकली
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
24 जून को सासनी के एक मिष्ठान भंडार पर समोसे में छिपकली निकलने से हंगामा हो गया। 16 वर्षीय किशोर अली समोसे को खा रहा था, तभी उसमें छिपकली दिखाई दी तो उसके होश उड़ गए। युवक की दुकान पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। किशोर के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस किशोर को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उपचार के बाद सुधार होने पर परिजन किशोर को अपने घर ले गए। दुकानदार का कहना है कि उसकी दुकान पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, कुछ लोगों द्वारा उसे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उसके समोसे में कोई छिपकली नहीं निकली।
विज्ञापन