फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Life sentence for tractor driver's murder

Hathras News: ट्रैक्टर चालक की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा

Wed, 02 Aug 2023 12:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 02 Aug 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Life sentence for tractor driver's murder
जिला एवं सत्र न्यायाधीश मृदुला कुमार के न्यायालय ने ट्रैक्टर चालक की हत्या के मामले में एक अभियुक्त को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोषी पर अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड न देने पर उसे अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।
विज्ञापन





जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी हरिओम शर्मा ने बताया कि थाना सादाबाद में ज्योति सारस्वत पत्नी विष्णु सारस्वत निवासी प्रकाश नगर मुरसान रोड सादाबाद ने तहरीर दी थी। तहरीर में कहा था कि उसके पति विष्णु पुत्र राकेश सारस्वत निवासी प्रकाश नगर मुरसान रोड सादाबाद ट्रैक्टर चलाते थे।
विज्ञापन




21 अप्रैल 2018 को ट्रैक्टर मालिक उमेश पचौरी पुत्र राधेश्याम निवासी बौहरे का वास के कहे अनुसार वह काम पर चले गए। जब पति रात आठ बजे तक वापस नहीं आए तो ज्योति ने ट्रैक्टर मालिक को फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। रात्रि 10 बजे आशू ढाबा के पीछे बीएस पब्लिक स्कूल के पास परिवारीजनों को पता चला कि विष्णु को ईंटों से कुचलकर शराब पिलाकर मार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पत्नी का आरोप था कि उसके पति की ट्रैक्टर मालिक उमेश पचौरी, ओमवीर उर्फ हनुमान पुत्र कुंवरपाल निवासी सुनीता एन्क्लेव एसडीएम कोर्ट सादाबाद एवं कृष्णा पुत्र नामालूम निवासी कूपा गली सादाबाद ने मिलकर हत्या कर दी है। इस मामले में थाना सादाबाद में मुकदमा दर्ज हुआ। विवेचक ने विवेचना करते हुए दो आरोपियों उमेश पचौरी व कृष्णा की नामजदगी गलत पाई।




विवेचक ने इस मामले में अभियुक्त ओमवीर उर्फ हनुमान के विरुद्ध न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल कर दिया। इस मामले की सुनवाई सत्र न्यायाधीश मृदुला कुमार के न्यायालय में हुई। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के उपरांत अभियुक्त ओमवीर उर्फ हनुमान पुत्र कुंवरपाल निवासी सुनीता एन्क्लेव एसडीएम कोर्ट के सामने थाना सादाबाद को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोषी पर अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड न देने पर दोषी को अतिरिक्त कारावास भोगना होगा। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी हरिओम शर्मा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed