फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Legal dispute, non-confidence motion soon

कानूनी मशविरा खत्म, अविश्वास प्रस्ताव जल्द

Tue, 23 May 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस। Updated Tue, 23 May 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Legal dispute, non-confidence motion soon
हाथ्‍ारस डीएम - फोटो : अमर उजाला
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर चल रही सरगर्मी के बीच डीएम ने कानूनी सलाह-मशविरा की प्रक्रिया पूरी कर ली है। डीएम ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बैठक बुलाने की तारीख और प्रक्रिया तय कर ली है। संभवतया एक-दो दिन में वह इसकी घोषणा भी कर देंगे। इसकी भनक बसपा और उसके विरोधी मोर्चे को भी लग चुकी है, जिसके दोनों खेमों ने एक-दूसरे को शिकस्त देने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्यों की खींचतान भी शुरू हो गई है। दोनों खेमे अपना बहुमत पूरा करने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। सबकी नजरें अविश्वास प्रस्ताव के नतीजे पर टिकी हैं। फिलहाल तो दोनों खेमे बहुमत अपने पक्ष में होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन सवाल यह है कि 25 में से 15 सदस्यों द्वारा शपथ पत्र सौंपने के बाद बसपा खेमे के इस दावे पर कैसे यकीन किया जाए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले दिनों सपा जिलाध्यक्ष ओमवती यादव के नेतृत्व में सपा, भाजपा और रालोद के 15 जिला पंचायत सदस्यों ने डीएम से मिलकर उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के संबंध में शपथ पत्र सौंपे थे। डीएम ने इन सभी की हाजिरी दर्ज कराने के साथ वीडियोग्राफी भी कराई थी। विरोधी मोर्चे के इस कदम ने न केवल जिला पंचायत अध्यक्ष खेमे में खलबली मचा दी, बल्कि सियासी पारा भी चढ़ा दिया है। पिछले पांच दिनों से सबकी नजरें अविश्वास प्रस्ताव पर डीएम के अगले कदम पर टिकी हैं। डीएम अब तक इस मसले पर कानूनी सलाह-मशविरा करने और पंचायतराज अधिनियम का अध्ययन करने की बात कह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि डीएम ने सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। अविश्वास प्रस्ताव के लिए तारीख भी तय कर दी गई है और इस बारे में सभी संबंधित पक्षों को नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है। प्रशासनिक तैयारी की भनक लगने के बाद अब दोनों खेमों ने अपने सदस्यों को अंडरग्राउंड करना शुरू कर दिया है। सदस्यों की खींचतान तेज हो गई है। राजनीतिक दवाब से बचने के लिए ज्यादातर सदस्य भी फिलहाल भूमिगत हो गए हैं। सदस्यों और उनके परिवारों को डर है कि कहीं बहुमत की इस खींचतान में उनका कोई नुकसान नहीं हो जाए।

------
कानूनी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। एक-दो दिन में अविश्वास प्रस्ताव के लिए बैठक की तारीख तय कर दी जाएगी। फिलहाल सभी पक्षों के लिए नोटिस बनवाए जा रहे हैं, जिन्हें जल्द ही उन तक पहुंचा दिया जाएगा।
-अमित कुमार सिंह, डीएम हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed