{"_id":"5ed7ee508ebc3e904914b9b2","slug":"legal-action-must-be-taken-who-release-cow-hathras-news-ali235247260","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय छोड़ने वालों पर हो कानूनी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय छोड़ने वालों पर हो कानूनी कार्रवाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
गाय छोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग भारतीय गोरक्षा वाहिनी के पदाधिकारी कर रहे हैैं। गाय को छोड़ने जा रहे एक व्यक्ति को हिदायत दी और भविष्य में ऐसा नहीं करने की बात कहकर उसे जाने दिया गया।
बुधवार को गाय को छोड़ने के लिए जा रहे दो लोगों को भारतीय गोरक्षा वाहिनी के पदाधिकारियों ने पकड़ लिया और फिर पुलिस को बुलवाकर सख्त हिदायत देकर गाय के साथ घर वापसी करवाया। गाय छोड़ने जा रहे गांव चंद्रगढ़ी निवासी भगवती प्रसाद बघेल व उसका साला जितेंद्र सिंह अपनी गाय को छोडने के उद्देश्य से ले जा रहा था, जिसकी सूचना मिलने पर जिला प्रभारी कल्पेश शर्मा ने गांव जलालपुर में उसे मौके पर पकड़ लिया। सूचना के बाद यहां पर पुलिस पहुंच गई। उसे सख्त हिदायत देकर वापस घर भिजवाया। कल्पेश ने बताया कि गाय छोड़ने वालों के खिलाफ भारतीय गोरक्षा वाहिनी सख्त कानूनी कार्रवाई करवाएगी। इस मौके पर सतेंद्र चौधरी, दीपक शर्मा, गोलू दीक्षित, सत्यम वशिष्ठ, देवेंद्र कुमार आदि मौजूूद थे।