फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Lav-LET prescription filled with nine candidates

नौ प्रत्याशियों ने लाव-लश्कर के साथ भरे पर्चे

Mon, 23 Jan 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Mon, 23 Jan 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Lav-LET prescription filled with nine candidates
समर्थकों के साथ नामांकन करने जाते सपा प्रत्याशी देवेंद्र अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन सोमवार को तीनों विधानसभा क्षेत्रों से तीन-तीन उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। सभी उम्मीदवारों के समर्थकों और वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे और नारेबाजी से प्रत्याशियों की हौसला अफजाई की। 
विज्ञापन


सादाबाद विधानसभा क्षेत्र से नामांकन करने वालों में सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी रूप में विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और बिसाना स्थित सिद्धपीठ मां तारागढ़ मंदिर पर पूजा-अर्चना की और उसके बाद अपने हजारों समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके साथ विनीत गुप्ता, सपा जिलाध्यक्ष ओमवती यादव, अतुल अग्रवाल, लाहौर प्रधान, भगत सिंह प्रधान, श्यामसुंदर गिरी, ओमवीर प्रधान, यतीश शर्मा, कृष्णमुरारी वार्ष्णेय, चौ. दिगंबर सिंह, मदन चौधरी, पिंकू मधुर, मलखान सिंह चौहान, संजीव परमार, गौरी शंकर बघेल, मनोज यादव, रनवीर चौधरी प्रधान, अप्पू चौहान आदि लोग थे। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी के रूप में पूर्व विधायक डॉ. अनिल चौधरी ने भी अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने भी नामांकन से पूर्व सादाबाद में चौ. चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भाजपा प्रत्याशी के रूप में प्रीती चौधरी ने नामांकन पत्र दाखिल किए। हाथरस विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रत्याशियों में राष्ट्रवादी प्रताप सेना के प्रत्याशी के रूप में पिंटू निवासी सुदीप कॉलोनी, चटावले मुंशीराम निवासी नगला खरग, हाल निवासी देवकरन रोड मुंबई शहर, विजेंद्र सिंह निवासी नगला उम्मेद ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह राना ने भी अपना पर्चा दाखिल किया। पूर्व एमएलसी डॉ. राकेश सिंह राना और में कृपाल सिंह ने निर्दलीय      प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


करोड़पति हैं देवेंद्र 
सपा-कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने वाले देवेंद्र अग्रवाल ने अपने नामांकन पत्र के साथ दिए गए विवरण में जानकारी दी है, उसमें 1,64,91,849 की चल एवं 1.70 करोड़ से अधिक की अचल संपत्ति होने का विवरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने लखनऊ एवं हाथरस में अपने आवासीय भवन होने की जानकारी दी है। जीविका का साधन व्यापार और कृषि बताया है। उन्होंने अपनी योग्यता हाईस्कूल बताई है।

डॉ. अनिल भी करोड़पति
रालोद के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक डॉ. अनिल चौधरी भी करोड़पति हैं। उन्होंने खुद और अपनी पत्नी के नाम 1.70 करोड़ एवं पत्नी के नाम 17 लाख रुपये की संपत्ति होने की जानकारी दी है। उनकी शैक्षिक योग्यता एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा से एमबीबीएस होने की जानकारी दी है।

वीरेंद्र राना के पास भी करोंडों की संपत्ति 
भाजपा प्रत्याशी के रूप में सिकंदराराऊ विधान सभा से नामांकन पत्र दाखिल करने वाले वीरेंद्र सिंह राना भी करोड़पति हैं। उन्होंने अपने विवरण में बताया है कि उनके अचल संपत्ति 3.87 करोड़ एवं पत्नी की 3.59 करोड़ है। राना दंपत्ति के पास 2.46 करोड़ की कृषि भूमि होने का भी दावा किया है। उनकी शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएट है।

प्रीती चौधरी के बी. फॉर्म पर विवाद
 सादाबाद से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने वाली प्रीती चौधरी के नामांकन के समय पार्टी की ओर से दिए गए बी. फॉर्म पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दस्तखत एवं पार्टी की मोहर की जगह प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य के दस्तखत और मोहर पर रिटर्निंग ऑफिसर ने आपत्ति की। इस आपत्ति के बाद भाजपाई भी हरकत में आ गए। इसके बाद मौजूद सांसद राजेश दिवाकर एवं जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, अधिवक्ता दिलीप पोददार अधिवक्ता टरमेश सेंगर व अधिवक्ता राजपाल दिसवार ने जिलाधिकारी से भी मुलाकात की। इसके बाद इस नामांकन को सही मान लिया गया और इसे स्वीकार कर लिया गया।


तीन निर्दलीय नहीं कर पाए नामांकन
विधान सभा सादाबाद क्षेत्र से दो निर्दल प्रत्याशी नामांकन करने आए। लेकिन इनके प्रस्तावकों के दस्तावेज पूर्ण न होने के कारण आज लगातार चार दिन से आने के बावजूद भी नामांकन नहीं कर पाई। सादाबाद विधान सभा क्षेत्र में नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए कुसुम गौतम निवासी नगला सलेम पहुंची। लेकिन समय सीमा समाप्त होने के कारण उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया गया। सिकंदराराऊ विधान सभा क्षेत्र से नामांकन करने के लिए राजशेखर सेंगर भी नामांकन करने पहुंचे। लेकिन समय सीमा समाप्त होने के कारण उनका नामांकन नहीं हो सका। हाथरस विधान सभा में असपा के प्रत्याशी साहब सिंह पहुंचे, लेकिन उनके प्रमाण पत्र पूरे नहीं हो पाने के कारण उनका नामांकन पत्र दाखिल नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed