फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Lathi poles showered on bike video of mischief surfaced

Hathras News: बाइक पर बरसाए लाठी-डंडे, उत्पात का वीडियो आया सामने, तीन नामजदों समेत 20 पर मुकदमा दर्ज

Fri, 10 Mar 2023 03:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 10 Mar 2023 03:34 PM IST
सार

होली पर रंग लगाने का विरोध करने पर दबंगों द्वारा जमकर मचाए गए उत्पात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग एक बाइक को तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Lathi poles showered on bike video of mischief surfaced
बाइक पर लाठी-डंडे बरसाते लोग - फोटो : वीडियो ग्रेब

विस्तार

हाथरस कोतवाली सदर इलाके के बागमूला चौराहा पर हुए उत्पात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग एक बाइक को तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजदों सहित 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।  

विज्ञापन


होली पर रंग लगाने का विरोध करने पर हुए विवाद के बाद बागमूला चौराहा पर जमकर लाठी-डंडे चले। यहां पर पथराव व फायरिंग होने की भी बात कही जा रही है। शहर की वाटर वर्क्स कॉलोनी निवासी कुंज बिहारी शर्मा ने कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि उनका बेटा अपने बिछुआ गली स्थित पैत्रिक मकान से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बागला मूला चौराहा पर रंग लगाने का विरोध करने पर नामजदों से उसके साथ जमकर मारपीट की और उसकी बाइक को जमीन पर गिरा कर डंडा मार-मार कर तोड़ डाला। 
विज्ञापन


यहां पर दबंगों द्वारा जमकर मचाए गए उत्पात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिस ने तहरीर के आधार हत्या का प्रयास करने की धारा सहित अन्य विभिन्न धाराओं में किशन भारती पुत्र प्रभूदयाल भारती, सुनील भारती पुत्र मनोहरलाल, मोनू भारती पुत्र भीमसैन भारती सहित 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली सदर प्रभारी लोकेश कुमार भाटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed