{"_id":"66e214cdae30c6127a0fbe84","slug":"last-rites-of-grandson-and-grandfather-performed-in-bahardoi-hathras-news-c-56-1-sali1016-119977-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बहरदोई में हुआ नाती-बाबा का अंतिम संस्कार, हादसे में दोनों की एक साथ हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बहरदोई में हुआ नाती-बाबा का अंतिम संस्कार, हादसे में दोनों की एक साथ हुई थी मौत
Thu, 12 Sep 2024 03:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Thu, 12 Sep 2024 03:38 AM IST
सार
पोस्टमार्टम के बाद कुंवरपाल और लवकुश का शव 11 सितंबर शाम को गांव आया तो परिजनों के करूण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। लवकुश के पिता मुकेश का रो-रोकर बुरा हाल था। देर शाम शवों का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।
विज्ञापन
मृतक कुंवरपाल और उनका नाती लवकुश उर्फ गोलू
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
11 सितंबर की शाम को जब गांव बहरदोई में नाती-बाबा का शव पहुंचा तो गांव में मातम छा गया। शाम को दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
एटा के जलेसर थाना क्षेत्र में कैंटर की टक्कर से सादाबाद के गांव बहरदोई निवासी एक वृद्ध और उनके नाती सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में गांव बहरदोई निवासी कुंवरपाल (65) पुत्र श्यामलाल और उनके 10 वर्षीय नाती लवकुश उर्फ गोलू पुत्र मुकेश कुमार व कुंवरपाल के बेटे आकाश के दोस्त 22 वर्षीय कमल की मौत हो गई थी। यह लोग जलेसर से नई घोड़ा बुग्गी लेने गए थे।
विज्ञापन
जलेसर में कुवंरपाल और आगरा में लवकुश व कमल के शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद कुंवरपाल और लवकुश का शव 11 सितंबर शाम को गांव आया तो परिजनों के करूण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। लवकुश के पिता मुकेश का रो-रोकर बुरा हाल था। देर शाम शवों का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।
विज्ञापन