फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   land price in hathras is constant

जिले में नहीं बढ़ी जमीनों की कीमत, पुराने सर्किल रेट ही रहेंगे लागू

Mon, 17 Aug 2020 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
land price in hathras is constant
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में इस बार फिर से जमीनों के पुराने सर्किल रेट ही लागू रहेंगे। डीएम ने पुराने सर्किल रेट की सूची पर अपनी मुहर लगा दी है। पिछले तीन सालों से सर्किल रेटों में वृद्धि नहीं हो पाई है। हालांकि शासन स्तर से टारगेट में बढ़ोत्तरी की जा रही है, लेकिन महंगाई व जमीनों की खरीद फरोख्त में आई गिरावट के कारण सर्किल रेटों को नहीं बढ़ाया गया है।

उत्तर प्रदेश स्टांप नियमावली 1997 के तहत सर्किल रेट सूची में हर वर्ष संशोधन किया जाता है। पंजीयन विभाग जिले जमीनों के सर्किल रेट का प्रतिवर्ष निर्धारण करता है। इसके बाद इन सर्किल रेट पर लोगों से आपत्तियां भी मांगी जाती है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद नए सर्किल रेटों की सूची को पोर्टल पर अपडेट किया जाता है। इस बार नए सर्किल रेट की सूची जारी नहीं हुई है। जमीन के पुराने सर्किल रेटों की सूची पर डीएम ने अपनी मुहर लगा दी है। पिछले तीन सालों से नए सर्किल रेट जारी नहीं हो सके। महंगाई व अन्य कारणों की वजह से पुराने सर्किल रेट ही जारी किए हैं। तहसील सदर के सब रजिस्टार राजा राम वर्मा ने बताया कि पुराने सर्किल रेट ही इस वित्तीय वर्ष के लिए जारी किए गए हैं । शासन स्तर से लक्ष्य में तो बढ़ोत्तरी गई है। जमीन की खरीद फरोख्त में पिछले महीनों में काफी गिरावट रही है। इस कारण सर्किल रेटों में बढ़ोत्तरी नहीं गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed