फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Land not found for bus stand, trauma center not even started

बस स्टैंड के लिए नहीं मिली जमीन, ट्रामा सेंटर भी नहीं हुआ शुरू

Thu, 20 May 2021 11:31 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Land not found for bus stand, trauma center not even started
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

नगर की दो बड़ी ज्वलंत समस्याएं आज भी पहले की तरह बनी हुई है। अभी तक बस स्टैंड के लिए जमीन की तलाश नहीं हो पाई न ही ट्रामा सेंटर ही चालू हो पाया है। ट्रामा सेंटर चालू नहीं होने से सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को इलाज नहीं मिल पा रहा है।
बता दें कि जीटी रोड से होकर रोजाना दर्जनों वाहन गुजरते हैं। प्रतिदिन सैकड़ों की तादाद में लोग बसों से यात्रा करते हैं। लेकिन अरसा बीत जाने के बाद भी आज तक प्रशासन बस स्टैंड के लिए जगह तलाश नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

इसके अभाव में लोग सड़क पर खड़े होकर धूल, धूप बरसात शीत ऋतु में बसों से यात्रा करते हैं। जबकि बस स्टैंड के लिए जीटी रोड पर सेेना की भूमि है। यहीं पर न्यायालय भवन के लिए जगह मिल गई। लेकिन बस स्टैंड की जमीन के लिए आज तक किसी ने सार्थक प्रयास नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निवासी लोकंद्र सिंह, जयकुमार का कहना है कि जब न्याय भवन के लिए जगह मिल सकती है तो फिर बस स्टैंड के लिए मिलने में क्या अड़चन है। अब जीटी रोड फोर लेन का बन रहा है। नगर के कई किमी दूर गांव सराय के बाहर से बाईपास बन रहा है ऐसे में सभी रोडवेज की बसें बाहर से ही निकल जाएगी।

जिससे बसों का नगर के लिए भारी टोटा हो जायेगा। वहीं, सपा की सरकार में ही ट्रामा सेंटर का भवन करोड़ों की लागत से बनकर तैयार है लेकिन, अभी तक चालू नहीं हो पाया है। लोगों का कहना है कि जनता अपनी भड़ास चुनाव के दौरान निकालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed