फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Lack of facilities in the same seed warehouse in the area

क्षेत्र में एक ही बीज गोदाम उसमें भी सुविधा का अभाव

Tue, 08 Jun 2021 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Lack of facilities in the same seed warehouse in the area
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव महरारा में जनहित क्षेत्र विकास समिति की एक बैठक पंडित सतीश गौतम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शामिल समिति सभी पदाधिकारी, सदस्यों व लोगों ने सामूहिक रूप से जिलाधिकारी एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े सभी उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर गांव महरारा में सरकारी बीज गोदाम, कीटनाशक एवं फर्टिलाइजर केंद्र बनाने की मांग की।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में केवल मानिकपुर जलेसर रोड पर सरकारी बीज गोदाम हैं। उक्त बीज गोदाम में सुविधाओं का अभाव है इस कारण क्षेत्र के किसानों को बीज आदि के लिए प्राइवेट फर्मों पर निर्भर रहना पड़ता है। इससे फर्म वाले किसानों से मुंह मांगे दाम वसूलते हैं।
विज्ञापन

उक्त गांव से पास के गांवों में जाने के लिए पक्के रोड बने हुए हैं, इसलिए इस गांव में सरकारी बीज गोदाम बनने से पास के किसानों का काफी फायदा होगा। मौके पर मुकेश शर्मा, सुरेश शर्मा, राजरूप यादव, शीलेंद्र कुमार, अशोक कुमार फौजी प्रधान महरारा, हरी शंकर गौतम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed