फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Know the difference between customer and consumer

Hathras News: डिब्बे के वजन से अलग तौलकर लें मिठाई, ग्राहक एवं उपभोक्ता में जानें अंतर

Sun, 25 Dec 2022 07:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 25 Dec 2022 07:51 PM IST
सार

हाथरस में सादाबाद के सुभाष गली स्थित श्री महाराजा अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में ग्राहक एवं उपभोक्ता के अंतर को समझाया। वहां जागरूक किया गया कि गैस सिलिंडर को हॉकर तोल के नहीं देते। हमेशा सिलिंडर को तौलकर लेना चाहिए। मिठाई विक्रेता से मिठाई लेते समय डिब्बे का वजन अलग करते हुए मिठाई लेनी चाहिए। 

विज्ञापन
Know the difference between customer and consumer
मिठाई की दुकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में सादाबाद के सुभाष गली स्थित श्री महाराजा अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया गया। इसमें अखिल ग्राहक पंचायत के बृज प्रांत संगठन मंत्री राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने ग्राहक पंचायत का परिचय दिया एवं जागरूक ग्राहक के बारे में समझाया।

विज्ञापन


बृज प्रांत संगठन मंत्री राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने छात्राओं को ग्राहक एवं उपभोक्ता के बीच अंतर समझाते हुए कहा कि हर आदमी ग्राहक है। ग्राहकों को अपने अधिकारों के बारे में जानकारी न होने के कारण बाजार में उनके अधिकारों का हनन होता रहता है। गैस सिलिंडर को हॉकर तोल के नहीं देते। हमेशा सिलिंडर को तौलकर लेना चाहिए। मिठाई विक्रेता से मिठाई लेते समय डिब्बे का वजन अलग करते हुए मिठाई लेनी चाहिए। अगर दुकानदार ऐसा नहीं करता तो ग्राहक को दुकानदार के खिलाफ खाद्य अधिकारी, जिला अधिकारी को शिकायत करने का अधिकार है। 
विज्ञापन


ब्रज प्रांत सह प्रचार प्रसार प्रमुख सुरेश चंद वार्ष्णेय ने ग्राहक के अधिकार, ग्राहकों का शोषण, ग्राहक की सुरक्षा एवं ग्राहक शिक्षा की आवश्यकता के बारे में समझाया। विद्यालय की छात्राओं ने क्षेत्रीय अभ्यास वर्ग में ग्राहक गीत की सुंदर प्रस्तुति की, जिसके लिए अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने उन छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्या मंजेश लता ने किया। कार्यक्रम में ग्राहक पंचायत जिला उपाध्यक्ष दिनेश धनगर, जिला मंत्री राज कुमार पाराशर, कॉलेज प्रबंधक, कॉलेज अध्यापिका वंदना अस्थाना, पिंकी पाराशर, मंजू सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed