{"_id":"6551db0109feebc1ca0a1118","slug":"killed-a-young-man-and-threw-his-body-in-the-field-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कार चलाने वाली युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका, धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कार चलाने वाली युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका, धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट
Mon, 13 Nov 2023 01:45 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 13 Nov 2023 01:45 PM IST
सार
गांव नवापुर निवासी 30 वर्षीय सतीश पुत्र तेज सिंह भाड़े पर इको कार चलता था। 13 नवंबर की प्रातः गांव नगला बिहारी जाने वाले मार्ग पर रोड से 20 मीटर अंदर उसकी लाश खेत में पड़ी मिली। युवक को बुरी तरह से धारदार हथियारों से गोद गया था। लाश के बराबर नगला बिहारी जाने वाली सड़क पर मृतक सतीश की इको कार खड़ी थी।
विज्ञापन
मृतक युवक सतीश
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेत में एक युवक की लाश पड़ी मिली। युवक की धारदार हथियार से हत्या की गई और उसके बाद शव को खेत में फेंक दिया गया। मृतक भाड़े पर कार चलाता था। कार भी शव से कुछ दूरी पर खड़ी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हाथरस रोड स्थित सिकंदराराऊ के नगला बिहारी गांव के पास सड़क किनारे खेत में थाना हसायन के गांव नवापुर निवासी 30 वर्षीय युवक का शव मिला। युवक को धारदार हथियारों से पहले गोदा गया, फिर शव को खेत में फेंक दिया गया। शव मिलने की सूचना पर एसपी देवेश पांडे सहित अन्य अधिकारी वहां पहुंच गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नवापुर निवासी 30 वर्षीय सतीश पुत्र तेज सिंह भाड़े पर इको कार चलता था। 13 नवंबर की प्रातः गांव नगला बिहारी जाने वाले मार्ग पर रोड से 20 मीटर अंदर उसकी लाश खेत में पड़ी मिली। युवक को बुरी तरह से धारदार हथियारों से गोद गया था। लाश के बराबर नगला बिहारी जाने वाली सड़क पर मृतक सतीश की इको कार खड़ी थी। सूचना पर कोतवाली हसायन तथा सिकंदराराऊ की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामला सिकंदराराऊ कोतवाली का निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।
घटना की सूचना पर एसपी हाथरस देवेश पांडे, एडिशनल एसपी अशोक कुमार, सीओ सिटी हाथरस सुरेंद्र सिंह, सीओ सिकंदराराऊ डॉ अरविंद सिंह पहुंच गए । लाश मिलने की खबर पर हजारों लोगों की भीड़ वहां पहुंच गई। आशंका व्यक्त की जा रही है की अज्ञात वजह के चलते युवक को मारकर फेंका गया है। गांव वालों ने बताया कि रात में इसके पास टेलीफोन आया था, उसके बाद यह चला गया और प्रातः खेत में युवक का शव मिला। समाचार लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज करने की तैयारी चल रही थी। एसपी देवेश पांडे ने कहा कि हत्या के इस प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।