{"_id":"64ef8a4f2f324388b70e83c7","slug":"kidnapped-to-teach-lesson-to-confectioner-two-arrested-hathras-news-c-56-1-sknl1012-4102-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मिष्ठान कारोबारी को सबक सिखाने के लिए किया था अपहरण, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मिष्ठान कारोबारी को सबक सिखाने के लिए किया था अपहरण, दो गिरफ्तार
Wed, 30 Aug 2023 11:58 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:58 PM IST
सार
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान बताया कि मुख्य अभियुक्त विष्णु पुत्र अनवर सिंह निवासी नगला खिरनी थाना चन्दपा की करीब एक माह पहले जीतू से मारपीट हो गई थी। गांव के संभ्रान्त लोगों ने दोनों में आपस में राजीनामा करा दिया था, परन्तु विष्णु इससे संतुष्ट नहीं था। उसने जीतू को सबक सिखाने के लिए घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
मिष्ठान कारोबारी जीतू
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस जंक्शन पुलिस व स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की संयुक्त टीम ने मिष्ठान कारोबारी के अपहरण करने के मामले में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से तमंचा, कारतूस, घटना में शामिल बुलेरो गाड़ी और नकदी बरामद की है। मुख्य नामजद आरोपी अभी फरार है।
कोतवाली हाथरस जंक्शन पर बुधवार प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद्र गौतम ने बताया कि 28 अगस्त को मिष्ठान कारोबारी जीतू को बोलेरो सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया था और उसे मथुरा के थाना फरह क्षेत्र में फेंककर फरार हो गए थे। इस संबंध में उनके पिता विनोद कुमार निवासी लाढ़पुर थाना हाथरस जंक्शन रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
उनका कहना था कि जीतू का कुछ समय पहले नगला खिरनी निवासी विष्णु के साथ विवाद हो गया था। इसी रंजिश में उसका अपहरण किया गया था। थाना हाथरस जंक्शन पुलिस एवं एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो अपहरणकर्ताओं को राष्ट्रीय राजमार्ग दो तरफ जाने वाले दक्षिणी बाईपास के किनारे(आगरा) से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान अपना नाम रोहताश पुत्र गुड्डू, निवासी ग्राम साधन थाना अछनेरा जिला आगरा व रंजीत पुत्र कुलडोरी निवासी ग्राम साधन थाना अछनेरा जनपद आगरा बताया है। इनके पास से एक तमंचा, एक कारतूस 315 बोर एवं घटना में प्रयुक्त एक बुलेरो गाड़ी बरामद की गई है।
एसएचओ गिरीश चंद्र गौतम ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान बताया कि मुख्य अभियुक्त विष्णु पुत्र अनवर सिंह निवासी नगला खिरनी थाना चन्दपा की करीब एक माह पहले जीतू से मारपीट हो गई थी। गांव के संभ्रान्त लोगों ने दोनों में आपस में राजीनामा करा दिया था, परन्तु विष्णु इससे संतुष्ट नहीं था। उसने जीतू को सबक सिखाने के लिए घटना को अंजाम दिया है।