खंदारी गढ़ी में जलभराव के विरोध में प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। मोहल्ला खंदारीगढ़ी के लोगों को गंदगी व जलभराव की समस्या से कई वर्षों से निजात नहीं मिल पा रही है। गंदगी व जलभराव की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि खंदारीगढ़ी में सड़क और पुलिया ऊंची होने के कारण गंदा पानी हर समय दुकान व घरों के सामने भरा रहता है। सुबह व शाम के समय गंदा पानी हिलोरे मारता है। बारिश के समय तो स्थिति और भी खराब हो जाती है। गंदा पानी घर व दुकानों में घुस जाता है। इस संबंध में नगरपालिका प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया है। प्रदर्शन भी किए गए लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। लोगों का कहना था कि समस्या का अब यदि शीघ्र ही समाधान नहीं कराया गया तो पालिका का घेराव काम काज ठप कर दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में लक्ष्मीनारायण शर्मा, पंकज, सतेंद्र उपाध्याय, दिलीप कुमार, मोहन, डॉ. एमपी सिंह, दिनेश, होती लाल, राजकुमार सहित काफी लोग शामिल थे।
खंदारीगढ़ी में यदि गली नीची है तो उसे बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास कर गली की सड़क और नाली बनवा दी जाएगी। लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान कराया जाएगा।
-वासुदेव माहौर, चेयरमैन प्रतिनिधि।