फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Kareel's former head to be recovered, notice

करील के पूर्व प्रधान से होगी वसूली, नोटिस

Thu, 08 Aug 2019 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Kareel's former head to be recovered, notice
करील के पूर्व प्रधान से होगी वसूली, नोटिस
विज्ञापन

विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता पर डीएम ने की कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। ग्राम पंचायत करील के पूर्व प्रधान द्वारा विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता बरते जाने को लेकर डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने कार्रवाई की है। डीएम ने जांच रिपोर्ट के अनुसार 14 विकास कार्यों में अनियमितता पाई गई है। इस आधार पर पूर्व प्रधान व तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव से 7,22,776 रुपये के वसूली के आदेश किए हैं। इस संबंध में पूर्व ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।
ग्राम पंचायत करील के रहने वाले कालीचरण, ओमवीर सिंह, राकेश आदि ने पिछले दिनों शपथ पत्र के माध्यम से पूर्व प्रधान रनवीर सिंह के द्वारा कराए गए विकास कार्यों की शिकायत की थी। इसको गंभीरता से लेते हुए सीडीओ द्वारा चार सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई थी। जांच अधिकारी जिला कृषि अधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2010-11 से 2015-16 तक की कैशबुक के अनुसार गांव करील में कराए गए 14 कार्यों में 7,22,776 रुपये की वित्तीय अनियमितता को होना पाया।
विज्ञापन

जांच आख्या के आधार पर तत्कालीन सचिव व पूर्व ग्राम प्रधान से 7,22,776 रुपये वूसली किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। इस संबंध में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने पूर्व प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि नियत समयावधि में स्पष्टीकरण नहीं आने की दशा में आपके विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed