Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Kanwariyas from Sasni hit by a truck in Maharashtra

Accident: सासनी के कांवड़ियों को महाराष्ट्र में ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, तीन लोग हुए घायल, एक गंभीर

Fri, 02 Jan 2026 10:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 02 Jan 2026 10:45 PM IST
सार

जगदीश की पत्नी की छह माह पहले मौत हो चुकी है। परिवार में केवल जगदीश व उनका बेटा यश ही था। अब पिता की हादसे में मौत हो गई। छह महीने में माता-पिता का साया उठने से यश अकेला रह गया है।

विज्ञापन
Kanwariyas from Sasni hit by a truck in Maharashtra
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार से कांवड़ लेकर रामेश्वरम के लिए निकले सासनी के गांव समामई निवासी कांवड़ियों को 2 जनवरी की दोपहर नागपुर के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में जगदीश (40) की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। शुक्रवार को हादसे की खबर आते ही गांव में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


सासनी के गांव समामई निवासी जगदीश पुत्र गिरीश अपने 16 वर्षीय बेटे यश के साथ तीन नवंबर को हरिद्वार के लिए निकले थे। उनके साथ में गांव के ही भोला पंडित (30), सुनील (18), बौला (55) व बबूल गांव के छोटे (36) भी थे। इन लोगों ने हरिद्वार से पांच नवंबर को 51 किलो गंगाजल उठाकर यात्रा शुरू की थी। 18 नवंबर को यात्रा का हाथरस में स्वागत भी हुआ था, जिसके बाद ये लोग आगे निकल गए थे।
विज्ञापन


2 जनवरी की दोपहर को भोला पंडित ने फोन कर परिजनों को हादसे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में नागपुर-हैदराबाद मार्ग पर ट्रक ने कांवड़ियों को पीछे से टक्कर हादसे में जगदीश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटे के सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें गंभीर हालत में नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके अलावा बौला व भोला के भी चोट आई हैं। गांव से कुछ लोग नागपुर के लिए रवाना हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छह महीने में उठा माता-पिता का साया 
ग्रामीणों ने बताया कि जगदीश की पत्नी की छह माह पहले मौत हो चुकी है। परिवार में केवल जगदीश व उनका बेटा यश ही था। अब पिता की हादसे में मौत हो गई। छह महीने में माता-पिता का साया उठने से यश अकेला रह गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed