{"_id":"64205d4ebfa27b6a19015f55","slug":"kanchan-and-aarav-topped-the-baby-show-children-in-healthy-boy-girl-competition-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Mahotsav: बेबी शो में कंचन और आरव रहे अव्वल, स्वस्थ्य बालक-बालिका प्रतिस्पर्धा में नौनिहालों ने दिखाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Mahotsav: बेबी शो में कंचन और आरव रहे अव्वल, स्वस्थ्य बालक-बालिका प्रतिस्पर्धा में नौनिहालों ने दिखाई
Sun, 26 Mar 2023 08:27 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 26 Mar 2023 08:27 PM IST
सार
हाथरस महोत्सव में आईसीडीएस की ओर से बेबी शो के जरिए स्वस्थ बालक -बालिका प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले भर से नौनिहालों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
बेबी शो में विजेता बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस में बागला कॉलेज के मैदान में हाथरस महोत्सव के तीसरे दिन रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों की धूम रही। इस दौरान पोषण पखवाड़ा के अवसर पर स्वस्थ बालक-बालिका प्रतिस्पर्धा आयोजन किया गया। कर्यक्रम में 0 से लेकर 5 वर्ष के बच्चों ने प्रतिभाग किया। आईसीडीएस विभाग के मानक एवं शारीरिक गतिविधियों के आधार पर बच्चों का हेल्दी बेबी, स्वस्थ बालक-बालिका के रूप में चयन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
हाथरस महोत्सव में तीसरे दिन विभिन्न विभागों के माध्यम से कई कार्यक्रमों के आयोजन किए गए। इस दौरान आईसीडीएस की ओर से बेबी शो के जरिए स्वस्थ बालक -बालिका प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले भर से नौनिहालों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में 1 से 2 वर्ष की श्रेणी में प्रथम स्थान पर कंचन, दूसरे स्थान पर दिव्या पाल व तृतीय स्थान पर श्रेया आई। इसी तरह 4 से5 वर्ष में प्रथम स्थान पर आरव, द्वितीय स्थान पर सक्षम, एवं अनायास तृतीय रहीं।
विज्ञापन
इसी तरह अन्य श्रेणियों में भी बच्चों का चयन किया गया। इस अवसर पर डीएम अर्चना वर्मा, एसपी देवेश पांडेय, सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र, बच्चों को शील्ड, प्रमाण पत्र, मेडल पहनाकर गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। दूसरी ओर से कृषि विभाग की ओर से मोटे अनाज को लेकर प्रदर्शनी भी लगाई गई।
विज्ञापन