फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Kamal and Gaurav were arrested in Delhi due to fear of encounter.

Hathras News: एनकाउंटर के डर से दिल्ली में गिरफ्तार हुए कमल और गौरव

Mon, 20 Apr 2026 02:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 20 Apr 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Kamal and Gaurav were arrested in Delhi due to fear of encounter.
प्रॉपर्टी डीलर वेदप्रकाश उर्फ सोने हत्याकांड में कुख्यात कमल व गौरव को दिल्ली की अशोक विहार पुलिस ने शनिवार को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया। 25-25 हजार रुपये के इनामी दोनों भाई हत्या के बाद से ही पुलिस को तलाश थी। पुलिस के कड़े पहरे के कारण यहां सरेंडर नहीं कर सके थे। हत्याकांड में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन


दिल्ली वाला चौक के वेदप्रकाश उर्फ सोनू का पड़ोसी कमल व गौरव से दो साल से मकान का विवाद चल रहा था। हत्या से 15 दिन पहले फिर से यह विवाद जिंदा हो गया था। इसमें दोनों पक्ष की ओर से शिकायतें की गई थीं। छह अप्रैल की रात को दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। इस बार दोनों भाई कमल व गौरव पर खून सवार था।
विज्ञापन



अपने दोस्तों के साथ मिलकर दोनों वेदप्रकाश को उठाकर अपनी फैक्टरी पर ले गए। वहां 15 से 20 युवकों ने वेदप्रकाश के साथ मारपीट की तथा यातनाएं दीं, जिसमें उनकी मौत हो गई। सात अप्रैल की सुबह शव सहपऊ क्षेत्र में नाले में मिला था। मृतक की बहन ने कमल व गौरव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो एक-एक कर 10 की गिरफ्तारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन





कुख्यात कमल व गौरव का एनकाउंटर तय माना जा रहा था। शहर में भी इसकी चर्चा थी। इसी डर से पिछले सोमवार से दोनों भाई सरेंडर होने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस के पहरे ने ऐसा नहीं होने दिया। रविवार को जानकारी मिली कि शनिवार को दोनों की गिरफ्तार के अशोक विहार थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने दोनों को अवैध हथियार में गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि जानकारी मिली है कि दोनों की दिल्ली में गिरफ्तारी हुई है। अभी दिल्ली पुलिस की ओर से अधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। मामले में सूचना प्राप्त होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।







पहले ही जताई दी आशंका

13 अप्रैल को दोनों भाई न्यायालय में समर्पण नहीं कर सके थे। दोनों को एनकाउंटर का डर था। अमर उजाला ने पहले ही दोनों के नाटकीय ढंग से गिरफ्तार होने की आशंका जाहिर कर दी थी। इस संबंध में 16 जनवरी को अंक में खबर भी प्रकाशित की थी, जिसमें दिल्ली-एनसीआर में पुलिस की तलाश का जिक्र किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed