फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Kalpana Announced candidate of BSP From Hathras

हाथरस नगर पालिका से कल्पना बसपा प्रत्याशी घोषित 

Thu, 02 Nov 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Thu, 02 Nov 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Kalpana Announced candidate of BSP From Hathras
कल्पना उपाध्याय - फोटो : amar Ujala
नगर पालिका हाथरस के अध्यक्ष पद के लिए बसपा की ओर से जिला पंचायत सदस्य कल्पना उपाध्याय को प्रत्याशी बनाया गया है। कल्पना पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के छोटे भाई और जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय की पत्नी हैं। नगर पालिका सिकंदराराऊ व सभी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी भी एक दो दिन में घोषित कर दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


यह घोषणा बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार देशमुख ने आगरा रोड स्थित बामौली हाउस में पत्रकार वार्ता में की। उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस घोषणा के लिए जोन कोआर्डिनेटरों को अधिकृत किया था। कोआर्डिनेटरों की ओर से इसकी घोषणा करने की जिम्मेदारी उन्हें दी गई है। इस मौके पर प्रदेश के पूर्व ऊर्जामंत्री एवं सादाबाद से बसपा विधायक रामवीर उपाध्याय ने दावा किया कि जिले के निर्माण से लेकर अब जितने भी विकास कार्य हुए हैं, बसपा के द्वारा ही कराए गए हैं।
विज्ञापन


बसपा ने ही जिले में कलेक्ट्रेट, विकास भवन, जिला अस्पताल, पुलिस लाइन, आईटीआई आदि का निर्माण भी कराया है। इसके साथ ही शहर में जितने भी मुख्य मार्गों का निर्माण कार्य कराया गया है। उन सभी का निर्माण अब तक बसपा ने ही कराया है। अन्य दलों के लोग तो सिर्फ राजनीति करने का काम करते रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर बसपा नेता जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, बनी सिंह बघेल, मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सदर रिजवान अहमद कुरैशी, बृजमोहन राही, केसी निराला, आरसी गोला, सोवी कुरैशी, साकेत पाराशर सहित सैकड़ों बसपाई उपस्थित थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed