फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Kabaddi finals win Nagla Sharaka

कबड्डी के फाइनल में नगला चोखा जीता

Thu, 20 Jul 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Thu, 20 Jul 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi finals win Nagla Sharaka
कबड्डी - फोटो : Amar Ujala
शहर के पीसी बागला महाविद्यालय के खेल मैदान में बुधवार को क्रीड़ा भारती हाथरस के सौजन्य से जिला स्तरीय पुरूष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों को अनुशासित रहकर खेल खेलने चाहिए। अनुशासित व्यक्ति ही जीवन में उन्नति के मार्ग पर अग्रसर रहता है। विशिष्ट अतिथि समाज सेवी आशीष शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। क्रीड़ाभारती के ब्रजप्रांत अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव पचौरी ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया और भविष्य में खिलाड़ियों का सहयोग करते रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने सहभागिता की, जिसके प्रथम चक्र में चिंतापुर ने चंदपा, नगला चोखा ने नगला अठवरिया, अजरोई ने नगला कुंवर जी को हराया। नगला इमलिया ने तरफरा की टीम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मैच में नगला चौखा ने चिंतापुर को संघर्ष पूण मैच में हरा दिया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में अजरोई की की टीम ने एक तरफा मैच जीत लिया। फाइनल मैच में नगला चोखा की टीम ने अजरोई की टीम को हरा दिया। प्राचार्य ने विजयी टीमों को पुरस्कृत किया। क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष महेश फौजदार ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रीड़ाभारती के पदाधिकारी बृजेश गौतम ने व्यवस्थाएं देखीं। इस मौके पर राजकिशोर, वीरेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, कृष्णा गौतम, कृष्ण कुमार, शेखर कश्यप, मोनू कुमार, नबाव खां, नदीम खान, आकाश, दीपक आदि थे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में आगरा से आए डॉ. योगेश कुमार, डॉ. अजीत सिंह, महेश फौजदार, पंकज कुमार, अमित शर्मा आदि थे। 
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed