{"_id":"5e29e9478ebc3e4b605cff11","slug":"jirauli-gram-sabha-developement-work-probe-start-sasni-news-ali2248492186","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिरौली के ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों की खुली जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिरौली के ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों की खुली जांच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी (हाथरस)।
जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम ने बृहस्पतिवार को ग्राम जिरौली पहुंचकर ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जांच पड़ताल की। हालांकि जांच में कोई अनियमितता नहीं मिलने के संकेत मिले है। जांच टीम में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अरविंद कुमार दुबे एवं सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं धीरेंद्र पाठक को नामित किया गया था।
दरअसल, ग्राम प्रधान जिरौली द्वारा कराए गए विकास कार्यों में ग्रामीणों का आरोप है कि अनियमितता बरती गई हैं। प्रमुख रूप से पोखर की खुदाई, आंबेडकर पार्क एवं पंचायत भवन की बाउंड्री, पंचायत घर में अतिक्रमण, पौधरोपण के अलावा वित्तीय वर्ष 2016-17 व 2017-18 में कराए गए नाली निर्माण एवं इंटरलॉकिंग कार्य में धांधली का आरोप था। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पेयजल के लिए लगाए गए हैंडपंप के रीबोर में भी गोलमाल हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि खेल के मैदान के समतलीकरण में भी सरकारी धन के दुरुपयोग की संभावना है। जांच दल ने ग्रामीणों की खुली बैठक बुलाई घंटों चली जांच पड़ताल के बाद जांच टीम ने कहा कि रिपोर्ट जिला प्रशासन को दी जाएगी।