फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Jhansi police search for Vinod Jat

विनोद जाट की तलाश में झांसी पुलिस की दबिश

Wed, 06 Sep 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Wed, 06 Sep 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Jhansi police search for Vinod Jat
तलाशी - फोटो : Amar Ujala
कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव महामौनी में झांसी की एसओजी टीम ने बुधवार को दबिश दी। पुलिस ने यह दबिश झांसी में अपहरण के एक बड़े मामले में वांछित विनोद जाट की तलाश में दी। विनोद जाट काफी समय से फरार चल रहा है। विनोद के परिजनों का आरोप है कि पुलिस टीम ने दबिश के दौरान घर में तोड़फोड़ की और सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। महिलाओं से बदसलूकी करने के भी आरोप लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


गांव महामौनी निवासी विनोद जाट ने झांसी में एक कारोबारी का अपने कुछ अन्य साथियों के साथ करीब तीन माह पूर्व अपहरण किया था। इनको मुक्त कराने के लिए एसटीएफ की टीम लगाई गई थी। टीम ने आरोपियों की घेराबंदी की। इसके बाद एसटीएफ की टीम एवं झांसी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के बाद कारोबारी को तो अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त करा लिया था। विनोद जाट लगातार फरार चल रहा था। इस मामले में झांसी पुलिस ने कई बार गांव महामौनी में आकर दबिशें भी दीं, लेकिन विनोद अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।
विज्ञापन


इस मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे विनोद जाट की गिरफ्तारी के लिए झांसी की एसओजी टीम बुधवार को कोतवाली मुरसान पहुंची। यहां से पुलिस ने कोतवाली मुरसान पुलिस को अपने साथ लिया और गांव महामौनी में पहुंचकर दबिश दी। इस बार भी पुलिस को यहां विनोद नहीं मिला। पुलिस ने परिजनों से भी विनोद के बारे में पूछताछ की। इस दौरान परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनके घर पर कहर बरपाया। उनके घर के सामान को उठाकर फेंक दिया गया। तोड़फोड़ की गई। परिजनों ने वहां जमकर हंगामा किया। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस ने घर के कुछ सामान में भी आग लगा दी। परिजनों ने यह सामान मौके पर जमा भीड़ को भी दिखाया। कोतवाली मुरसान के एसएसआई हरीशंकर वर्मा का कहना है कि पुलिस वांछित आरोपी को पकड़ने गांव में गई थी। पुलिस टीम ने वहां किसी तरह की तोड़फोड़ या अभद्रता नहीं की है। आरोपी के परिवार वालों ने पुलिस टीम के आने के बाद सामान आदि बिखेरकर पुलिस पर दवाब बनाने के लिए झूठे आरोप लगाए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed