फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Jewellery and cash worth lakhs stolen by breaking the locks of houses

Hathras News: घरों के ताले तोड़कर लाखों के जेवर-नकदी चोरी

Sat, 21 Feb 2026 02:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 21 Feb 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash worth lakhs stolen by breaking the locks of houses
चंदपा क्षेत्र के गांव ककोड़ी में दो घरों में बृहस्पतिवार की रात को चोरी की वारदात हुई। चोर घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ितों ने इस संबंध में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन




गांव ककोड़ी निवासी भगवती प्रसाद का कहना है कि उनके परिवार के सदस्य शादी समारोह में बाहर गए थे। माता-पिता घर के बाहर के कमरे में सो रहे थे। चोर पास के घर के झीने से छत पर आ गए और कमरे का ताला तोड़कर अलमारी से जेवरात सहित करीब पांच हजार रुपये चोरी कर ले गए।
विज्ञापन




दूसरी घटना गांव केे भूरी सिंह के यहां पर हुई। भूरी सिंह का कहना है कि उनका पुत्र जीतू प्राइवेट नौकरी करता है। बृहस्पतिवार की रात को वह बाहर नौकरी पर था। बेटे की पत्नी मायके गई थी और वह स्वयं बाहर के कमरे में सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



चोरों ने छत पर चढ़कर कमरे की कुंडी खोली और अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। गांव में दो जगहों पर हुई चोरी की वारदात के बाद चंदपा पुलिस व फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। चंदपा कोतवाली प्रभारी श्याम सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही घटना खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed