{"_id":"5e1770998ebc3e8792797c0d","slug":"jawahar-navoday-intrance-electronic-gazette-prohibited-at-centre-magistrate-will-depute-on-all-centre-hathras-news-ali22360892","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय प्रवेश परीक्षा ः इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर रहेगा प्रतिबंध, सभी केंद्रों पर तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय प्रवेश परीक्षा ः इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर रहेगा प्रतिबंध, सभी केंद्रों पर तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्रा को सम्मानित करते अतिथि।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
11 जनवरी को होने वाली नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा को लेकर शहर के सरस्वती इंटर कॉलेज में बैठक हुई, जिसमें जवाहर नवोदय विद्यालय अगसौली सिकंदराराऊ की प्रधानाचार्य ने केंद्र व्यवस्थापकों को नकल विहीन और शुुचिता पूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के बारे में जानकारी दी।
जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय अगसौली की प्रवेश परीक्षा का आयोजन 11 जनवरी जिलेभर में ब्लॉक स्तर पर बनाए गए नौ परीक्षा केंद्रों पर होगा। इसे लेकर बृहस्पतिवार को हुई बैठक में परीक्षा केंद्रों के प्रभारी शामिल हुए। प्रवेश परीक्षा में कुल 4,844 विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रधानाचार्या डीपी कुलश्रेष्ठ ने प्रवेश परीक्षा संबंधी दिशा निर्देशों की जानकारी विस्तार से दी। कक्ष निरीक्षक परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन या इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस नहीं ले जा सकेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती भी की गई है। पुलिस की पूरी व्यवस्था की गई है। इस मौके पर केंद्र प्रभारी, सभी एबीएसए, नवोदय विद्यालय के केंद्र स्तरीय पर्यवेक्षक आदि मौजूद रहे।
ये कॉलेज बनाए गए परीक्षा केंद्र
सरस्वती इंटर कॉलेज हाथरस में 203, आरपीएम इंटर कॉलेज हाथरस में मुरसान क्षेत्र के 721, केएल जैन इंटर कॉलेज सासनी में 627, आर्य कन्या इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ में 700, सरस्वती इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ में 640, जनता इंटर कॉलेज सिकतरा में 500, सीताराम सिंह इंटर कॉलेज गड़ौला में 427, सादाबाद इंटर कॉलेज सादाबाद में 711 और जनता इंटर कॉलेज सहपऊ में 315 विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा देंगे।