{"_id":"585c1aaa4f1c1ba107e3a293","slug":"javed-ali-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व राज्यमंत्री कुंवर जावेद अली खां का इंतकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व राज्यमंत्री कुंवर जावेद अली खां का इंतकाल
ब्यूूूराे, अमर उजाला, सादाबाद
Updated Thu, 22 Dec 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
javed Ali
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद (हाथरस)। प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री कुंवर जावेद अली खां का (70) बृहस्पतिवार की शाम करीब पौने छह बजे अचानक दिल का दौरा पड़ने से इंतकाल हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए कोठीगंज स्थित उनके आवास पर उमड़ पड़े। शुक्रवार को दोपहर बाद उनके पारिवारिक कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।
भाई नावेद अली और पुत्र महमूद अली ने बताया कि वे कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। जावेद अली के पिता कुंवर अशरफ अली खां सादाबाद क्षेत्र से चार बार विधायक रहे। वे कमलापति त्रिपाठी की सरकार मेें राज्यमंत्री भी रहे। 1980 में अशरफ अली ने अपने स्थान पर बड़े बेटे जावेद अली को कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ाया। जावेद अली मांत्र 35 वर्ष की आयु में पहली बार विधायक चुने गए।
वीपी सिंह की सरकार मेें उन्हें लोकनिर्माण विभाग का उपमंत्री बनाया गया। बाद में ओहदा बढ़ाकर राज्यमंत्री बनाया गया। वे मुरादाबाद मंडल के प्रभारी मंत्री भी रहे। वे आजीवन कांग्रेस से जुड़े रहे। नवाबी खानदान के जावेद अली की प्रारंभिक शिक्षा आगरा के सेंट पीटर्स स्कूल से हुई। आगे की शिक्षा दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से हुई।