फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Jai Sharma represent India in USA

Hathras News: यूएसए में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे जय शर्मा, कई देशों के विशेषज्ञ करेंगे प्रतिभाग

Sat, 17 Jan 2026 10:46 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 17 Jan 2026 10:46 AM IST
सार

जय शर्मा  अमेरिका के प्रमुख विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों में वैश्विक नीति, शिक्षा नेतृत्व, नवाचार अधिकार, विकास मॉडल व अंतरराष्ट्रीय सहयोग आदि विषयों पर भारत के अनुभवों को साझा करेंगे।

विज्ञापन
Jai Sharma represent India in USA
जय शर्मा - फोटो : स्वयं

विस्तार

हाथरस की सिकंदराराऊ तहसील के गांव नगला भगे के मूल निवासी जय शर्मा को यूएसए में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका चयन के मध्यम से मिला है। जय जनजातीय कार्य मंत्रालय के अधिकारी हैं। वह पूर्व सैनिक रामनरेश शर्मा के पुत्र हैं। 

विज्ञापन


जय शर्मा ने बताया कि फुल ब्राइट स्पेशलिस्ट प्रोग्राम के लिए उनका चयन किया गया है। यह अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम है। वह दो माह तक यूएसए में विभिन्न कार्यक्रमों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस कार्यक्रम में कई देशों के चुने गए विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन


इस दौरान जय शर्मा  अमेरिका के प्रमुख विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों में वैश्विक नीति, शिक्षा नेतृत्व, नवाचार अधिकार, विकास मॉडल व अंतरराष्ट्रीय सहयोग आदि विषयों पर भारत के अनुभवों को साझा करेंगे। जय शर्मा का कहना है कि यह उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि देश और मंत्रालय के लिए गर्व की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed