फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   ITI diploma holders install meters on tube wells

Hathras News: अब आईटीआई डिप्लोमा धारक लगाएंगे नलकूपों पर मीटर, एक मीटर लगाने के मिलेंगे 350 रूपए

Mon, 13 Feb 2023 04:37 PM IST
चमन शर्मा गौरव भारद्वाज
गौरव भारद्वाज Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 13 Feb 2023 04:37 PM IST
सार

यदि मीटर लगाने के लिए एजेंसी नहीं है, तो आईटीआई डिप्लोमा धारकों की मीटर लगाने में मदद ले सकते हैं। ऐसा आदेश आया है। इन्हें भुगतान भी किया जाएगा।

विज्ञापन
ITI diploma holders install meters on tube wells
बिजली मीटर

विस्तार

यदि बिजली विभाग के मीटर लगाने के लिए एजेंसी काम नहीं करेगी, तो इसके लिए बिजली विभाग द्वारा आईटीआई डिप्लोमा धारकों की मदद ली जाएगी। इनसे मीटर लगाने का कार्य कराया जाएगा। एक मीटर लगाने की एवज में साढ़े तीन सौ रुपये दिए जाएंगे। जिले में अभी 11300 मीटर और लगाए जाएंगे। जो किसान 31 मार्च तक मीटर नहीं लगवाएंगे, उनकी सब्सिडी वापस हो जाएगी।

विज्ञापन


बीते महीनों में नलकूपों पर मीटर लगाने का आदेश जारी हुआ था। इसके बाद बिजली विभाग ने एजेंसियों की मदद से मीटर लगाने की शुरुआत की। अब तक छह हजार से अधिक किसानों ने नलकूपों पर मीटर लगवाएं हैं। अभी 11 हजार से अधिक मीटर और लगाए जाने हैं। मीटर लगाने का काम धीमी गति से चल रहा है। 
विज्ञापन


अब विभाग द्वारा मीटर लगवाने के लिए आईटीआई के विद्यार्थियों की मदद ली जाएगी। एक मीटर लगाने पर आईटीआई डिप्लोमा धारकों को साढ़े तीन सौ रुपये का भुगतान किया जाएगा। अधिशासी अभियंता प्रमोद कुशवाहा का कहना है कि यदि मीटर लगाने के लिए एजेंसी नहीं है तो आईटीआई डिप्लोमा धारकों की मीटर लगाने में मदद ले सकते हैं। ऐसा आदेश आया है। इन्हें भुगतान भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed