फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   ITI building ready in Mendu, waiting to start in new academic session

Hathras News: मेंडू में आईटीआई भवन तैयार, नए शैक्षिक सत्र में शुरू होने का इंतजार

Sun, 28 May 2023 11:58 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 28 May 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
ITI building ready in Mendu, waiting to start in new academic session
आईटीआई मेंडू का निर्मित भवन।   संवाद - फोटो : samvad
मेंडू में आईटीआई का नया भवन बनकर तैयार हो गया है। शैक्षिक सत्र में इस भवन में आईटीआई के विभिन्न कोर्सों का विद्यार्थियों को फायद होगा। कई किमी दूर से आने वाले विद्यार्थी आसानी से शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन




जिले के विद्यार्थियों को आईटीआई में पढ़ाई करने के लिए सिकंदराराऊ की डगर तय करनी पड़ती है। इस बात को ध्यान रखते हुए शासन स्तर से विद्यार्थियों को उनके घर के नजदीक शिक्षा ग्रहण कराने के उद्देश्य से मेंडू में आईटीआई का भवन बनाया गया है। यह भवन बनकर तैयार हो गया है। इस भवन को रोशन करने के लिए बिजली विभाग से पचास किलोवाट का कनेक्शन दिया गया है। भवन तैयार होने के बाद सिकंदराराऊ राजकीय आईटीआई के हैंडओवर किया जाएगा।
विज्ञापन




जुलाई से नए सत्र में विद्यार्थी इस भवन में पढ़ाई कर सकेंगे। मेंडू आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन फिटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, कोपा, कॉस्मेटोलॉजी, टेक्नोलॉजी प्लम्बर, पेंटर जनरल के अलावा 12 तरह की ट्रेड में विद्यार्थी पढ़ाई कर सकेंगे। इस मामले में राजकीय आईटीआई प्रधानाचार्य राजेश्वर का कहना है कि नया भवन तैयार हो गया है। बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया कुछ रह गई है। नए सत्र में इसमें शैक्षिक सत्र शुरू होने की उम्मीद है। इसमें 12 तरह के काेर्स अलग-अलग ट्रेड के होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed