{"_id":"66b55c2cdb97c3adbf062464","slug":"it-rained-till-noon-then-the-sun-shone-again-hathras-news-c-56-1-mrt1060-118541-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Weather: दोपहर तक हुई बारिश, फिर खिली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Weather: दोपहर तक हुई बारिश, फिर खिली धूप
Fri, 09 Aug 2024 05:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Fri, 09 Aug 2024 05:30 AM IST
सार
दिन की शुरुआत ठंडी हवाओं के साथ हुई। कुछ देर बाद ही बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। दोपहर तीन बजे तक रुक-रुककर कभी बारिश तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। इसके बाद अचानक धूप खिली।
विज्ञापन
बूंदा बांदी में छाता लगा कर स्कूल से घर जाती छात्राए
- फोटो : संवाद
विस्तार
8 अगस्त को मौसम ने दिन में कई बार रंग बदला। दोपहर तक बादल छाए रहे और बूंदाबांदी होती रही। इसके बाद धूप खिल गई। हालांकि पिछले 24 घंटों से रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम में तरावट महसूस की जा रही है। फसलों को भी इससे फायदा पहुंचा है।
विज्ञापन
8 अगस्त को दिन की शुरुआत ठंडी हवाओं के साथ हुई। कुछ देर बाद ही बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। दोपहर तीन बजे तक रुक-रुककर कभी बारिश तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। इसके बाद अचानक धूप खिली। हालांकि शाम के समय हल्की हवाएं चलने से लोगों को राहत रही। बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। कृषि वैज्ञानिक डाॅ. एसआर सिंह का कहना है कि शुक्रवार को भी अच्छी बारिश होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन