{"_id":"5ce98fe2bdec220779075b29","slug":"irrigation-young-man-dies-due-to-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई कर रहे युवक की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई कर रहे युवक की करंट से मौत
Sun, 26 May 2019 12:26 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Sun, 26 May 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
करंट से युवक की मौत के बाद विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव गिजरौली में खेत में सिंचाई कर रहे युवक की करंट से मौत हो गई। परिजन युवक को बेहोशी की हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। शनिवार की सुबह सोनू (25 वर्ष) पुत्र रामखिलाड़ी बालकिशन शर्मा के खेत में सिंचाई कर रहा था।
पास के ही एक खेत में पशुओं को रोकने के लिए लगे तारों में करंट चल रहा था। इस बीच करंट वाला तार टूटकर बालकिशन शर्मा के खेत के चारों ओर लोहे के कटीले तार से छू गया, जिसकी चपेट में खेत की सिंचाई कर रहा सोनू आ गया और वहीं पर गिर गया। यह देख गांव के लोग वहां पहुंचे। तार को अलग हटाया गया। सोनू को उसके परिवार व गांव के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यहां से परिजन शव लेकर गांव चले गए। सूचना के बाद गांव में कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई।
यहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दे दिया गया। एसएचओ प्रवेश राणा ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने अभी इस मामले में तहरीर नहीं दी है। ब्यूरो