{"_id":"65db1d910e019333c50085da","slug":"iron-bridge-being-built-at-the-railway-station-on-the-mathura-bareilly-route-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: मथुरा-बरेली मार्ग से रेलवे स्टेशन पर बन रहा लोहे का पुल, जान जोखिम में डालकर करते थे लाइन पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: मथुरा-बरेली मार्ग से रेलवे स्टेशन पर बन रहा लोहे का पुल, जान जोखिम में डालकर करते थे लाइन पार
Sun, 25 Feb 2024 04:30 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 25 Feb 2024 04:30 PM IST
सार
मुरसान रेलवे स्टेशन पर ग्रामीण मथुरा-बरेली मार्ग पर दीवार फांदकर रेलवे लाइन पार करते थे। अब वहां पर लोहे के पुल का निर्माण शुरू कर दिया गया है। इस पुल के बनने के बाद जान को बिना जोखिम में डाले रेलवे स्टेशन पर पहुंचा जा सकेगा।
विज्ञापन
मुरसान रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के लिये लोहे का पुल बनाते मजदूर
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस के मुरसान में मथुरा-बरेली मार्ग से रेलवे स्टेशन पर जाने के लिए रेलवे ने लोहे के पुल का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। पिछले कई महीनों से यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन पार कर रेलवे स्टेशन पर पहुंच रहे थे।
विज्ञापन
यात्रियों की परेशानी को लेकर ग्रामीणों ने रेलवे लाइन के ऊपर से पुल बनाने के लिए अधिकारियों से मांग की गई थी। जिसके चलते अब पैदल निकलने वाले यात्रियों के लिए पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। गोरखपुर के रहने वाले ठेकेदार दिनेश के साथ 12 लोग कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
मुरसान के स्टेशन पर कुछ महीने पहले मथुरा-बरेली मार्ग पर रेलवे ने दीवार लगा दी थी। ग्रामीण दीवार फांदकर लाइन पार करके अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे स्टेशन पर पहुंच जाते थे। ग्रामीणों ने रेलवे अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान पुल बनाने का ज्ञापन सौंपा था। अब लोहे के पुल का निर्माण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन