फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   intreset benefit to farmer

14,500 किसानों को मई माह में लोन चुकाने पर ब्याज दर में मिलेगा छूट का लाभ

Wed, 13 May 2020 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
intreset benefit to farmer
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2019-20 में सहकारी बैंकों से केसीसी के जरिये कर्ज लेने वाले किसानों को शासन ने राहत दी है। अब किसान मई माह के अंत तक अपने लोन चुका कर ब्याज में छूट ले सकते हैं। किसान को महज तीन फीसदी की ब्याज दर ही चुकानी होगी। समयावधि निकलने के बाद भुगतान पर किसान को निर्धारित ब्याज दर चुकानी होगी है। इसे लेकर किसानों को मोबाइल के माध्यम से कॉल कर जागरूक किया जा रहा है।

जिले के सहकारी बैंकों के माध्यम से जिले के करीब 14,500 किसानों को लोन उपलब्ध कराया गया था। लॉकडाउन के कारण मार्च माह में इस लोन की वसूली के लिए अधिकारियों से कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है। अब सरकार ने लोन चुकाने के लिए किसानों को मई माह के अंत तक का मौका दिया है। शासन ने वर्ष 2019-20 में सहकारी बैंकों लोन लेने वाले किसानों के लिए राहत दी है। किसान मई माह के अंत तक अगर लोन चुकाता है तो किसान को 3 फीसदी की दर से ही ब्याज का भुगतान करना होगा, अन्यथा किसान को 10.7 फीसदी की दर से ही भुगतान करना होगा। एआर कोऑपरेटिव एके दुबे ने बताया कि गेंहू क्रय केंद्रों पर आने वाले किसानों व अन्य सभी किसानों को मोबाइल फोन पर कॉल कर जागरूक किया जा रहा है, जिससे किसान अपना लोन चुकाकर ब्याज की सब्सिडी का लाभ ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed